फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: SP celebrated Akhilesh Yadav's birthday as kalyan diwas

Lucknow :  सपाइयों ने कल्याण दिवस के रूप में मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कहीं बांटे फल तो कहीं किया भंडारा

Sun, 02 Jul 2023 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 01:04 AM IST
सार

प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। कहीं फल वितरण तो कहीं भंडारे का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
Lucknow: SP celebrated Akhilesh Yadav's birthday as kalyan diwas
जन्म दिवस आयोजन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन सपाइयों ने शनिवार को कल्याण दिवस के रूप में मनाया। प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। कहीं फल वितरण तो कहीं भंडारे का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


सपा कार्यालय में प्रो रामगोपाल सहित पार्टी नेताओँ ने सपा अध्यक्ष को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने संकल्प पत्र पढ़ा, जिसको सभी उपस्थित लोगों ने दोहराते हुए संविधान बचाने का संकल्प लिया। पार्टी कार्यालय के सामने पार्षद देवेंद्र सिंह जीतू तथा नवीन धवन बंटी की ओर से आयोजित भंडारे का उद्घाटन राष्टीय सचिव राजेंद्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर पूजा शुक्ला, राजकुमार मिश्रा, रामसागर यादव, अभिषेक मिश्र, सुशील दीक्षित आदि मौजूद रहे। जिला कार्यालय लखनऊ में जिलाध्यक्ष जयंत यादव के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। गोसाईगंज में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में पौधरोपण व अन्य कार्यक्रम हुए। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने 50 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया। अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल के नेतृत्व में हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में अवधबार एसोसिएशन में 50 किलों का केक काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पोथेन थामस, कर्नाटक के मानजप्पा के प्रतिनिधियों ने भी सपा अध्यक्ष से मिलकर बधाई दी। किन्नर पायल सिंह के साथ किन्नर समाज ने बधाई दी। बाराबंकी से लौटते वक्त सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देर शाम चिनहट में पूर्व विधायक राजेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां 50 किलो का केक काटा। इसी तरह अन्य जिलों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
 

अखिलेश को योगी, मायावती व केशव ने दी बधाई

लखनऊ। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने सपा मुखिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया, सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को बधाई। उन्होंने अखिलेश यादव को अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं भी दीं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिए बधाई संदेश में भगवान श्रीराम से उन्हें सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रखने और दीर्घायु की कामना की है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed