फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Son killed elderly parents by attacking them with a hammer, absconded after the incident.

लखनऊ: हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर बेटे ने बुजुर्ग माता पिता को मारा डाला, घटना के बाद फरार

Mon, 17 Feb 2025 06:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Feb 2025 06:58 AM IST
सार

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक बेटे ने मां और बाप दोनों को हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। 

विज्ञापन
Lucknow: Son killed elderly parents by attacking them with a hammer, absconded after the incident.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके जबरौली गांव में  दिल दहला देने वाली घटना घटी। बढ़ई वृतकेतु विश्वकर्मा उर्फ लाला ने पहले पत्नी मोना को मारा पीटा। फिर चारपाई पर लेटे पिता जगदीश (70) व मां शिवप्यारी (68) की हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। हत्या के पीछे पुलिस पारिवारिक कलह व संपत्ति का विवाद मान रही है।एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक शनिवार रात दस बजे लाला किसी जन्मदिन पार्टी से घर लौटा। किसी बात पर उसने पत्नी मोना को पीटना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


मोना जान बचाकर कमरे में भागी। इसके बाद आरोपी लाला चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग माता-पिता पर भड़क उठा। दंपती ने बेटे का विरोध किया तो उसने पास रखे हथौड़े से दोनों के सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी ने शोर मचाया तो वह भाग निकला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दंपती को सीएचसी पहुंचाया, वहां से दोनों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी के पकड़े जाने के बाद हत्या की वजह साफ होगी। लाला का चार साल का बेटा रुद्र है, जो घटना के वक्त कमरे में सो रहा था। छोटा भाई देवदत्त लकडमंडी में रहकर बेकरी में काम करता है। सीसीटीवी कैमरे में सुनाई दी चीख, भागता दिखा आरोपी : आरोपी लाला के घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में मोना, जगदीश और शिवप्यारी की चीख-पुकार सुनाई दी है। कैमरे में आरोपी घर से भागते हुए दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी व्यक्ति को देख भड़का था आरोपी लाला 
ग्रामीणों के अनुसार घटना से पहले लाला के घर में गांव का एक व्यक्ति मौजूद था। लाला को उसका घर पर आना-जाना पसंद नहीं था। उक्त व्यक्ति को देखकर वह आगबबूला हो गया। कुछ दिन से तंत्र-मंत्र करने लगा था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed