फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Son brought mother to hospital for eye treatment, left her before the operation, mother kept waiting

लखनऊ: आंख का इलाज कराने अस्पताल लाए थे बेटे, ऑपरेशन से पहले छोड़ भागे, डेढ़ माह इंतजार करती रही मां

Mon, 03 Mar 2025 12:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Mar 2025 12:27 PM IST
सार

Sonsleaving their mother: लखनऊ में एक संवेदनशील और दिल दुखाने वाला मामला सामने आया है। शहर के सिविल अस्पताल में मां की आंख का ऑपरेशन कराने लाए उनके बेटे उन्हें छोड़ भागे। 

विज्ञापन
Lucknow: Son brought mother to hospital for eye treatment, left her before the operation, mother kept waiting
लखनऊ का मामला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिस मां की आंखें अपने बच्चों को गोद में लेकर खुशी के मारे भर आई हों, बड़े होते ही उन्हीं बच्चों को मां बोझ लगने लगीं। बेटे बूढ़ी हो चलीं आंखों का इलाज कराने मां को सिविल अस्पताल तो ले गए, लेकिन बहाने से छोड़कर भाग निकले। वृद्ध मां की आंख की रोशनी ठीक हुई तो उनकी आंखों के तारों ने दगा दे दिया। वह डेढ़ महीने तक अस्पताल में ही बेटों का इंतजार करती रहीं।

विज्ञापन


थक हारकर रविवार को वह घर जाने के लिए निकलीं, लेकिन भटक गईं। लोगों ने उन्हें हजरतगंज थाने पहुंचा दिया। 65 वर्षीय वृद्धा ने आपबीती सुनाई तो पुलिस वालों के दिल भी पसीज गए। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले आंखों का इलाज कराने के लिए बेटे उन्हें सिविल अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज चला। दो दिन के बाद बेटे उन्हें देखने नहीं आए। वह रोज घर जाने के लिए बेटों की राह ताकती रहीं। उम्मीद खत्म होने पर वह खुद ही घर जाने के लिए निकल पड़ीं, मगर रास्ते याद नहीं आए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि वृद्धा से बातचीत के बाद पुलिस टीम ने उनके बेटों की तलाश शुरू की। पता चला कि एक बेटा आशियाना रुचिखंड दो में रहता है और दूसरा मड़ियांव में। एक वाहन चालक है और दूसरा खुद का बिजनेस करता है। दोनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने समझाया, हिदायत भी दी
बेटों ने बताया कि पत्नी के दबाव में वे मां को साथ में नहीं रख पा रहे। मां को साथ रखते हैं तो घर में झगड़ा होता है। इस पर पुलिस ने दोनों को समझाया और मां को उनके सुपुर्द कर दिया। साथ ही यह हिदायत दी कि वे दोनों हर 15 दिन में स्थानीय थानों में जाकर मां की कुशलता की जानकारी देंगे। उनके न पहुंचने पर पुलिस खुद उनके घर पहुंच जाएगी। पुलिस उनके घर में औचक जाकर भी मां से कुशलक्षेम पूछेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed