फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Smugglers delivered two elephants to Jaipur Zoo, handed over the transporter's bill with fake documents

लखनऊ : तस्करों ने दो हाथी पहुंचाए जयपुर चिड़ियाघर, फर्जी दस्तावेज के साथ सौंपा ट्रांसपोर्टर का बिल

Sun, 23 Jan 2022 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Jan 2022 12:14 AM IST
सार

हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट से पता चला कि वाजिद, आमिर और सोहनलाल ने जो दस्तावेज पेश की थी, वह फर्जी थी। इससे साफ हो गया कि इन तीनों तस्करी कर चिड़ियाघर में हाथी बेचने का प्रयास कर रहे थे। 

विज्ञापन
Lucknow: Smugglers delivered two elephants to Jaipur Zoo, handed over the transporter's bill with fake documents
हाथी

विस्तार

पशु तस्करों ने उत्तर प्रदेश से जयपुर के चिड़ियाघर में एक नर और एक मादा हाथी पहुंचा दिया। वहां के अधिकारियों को इस बाबत दस्तावेज और ट्रांसपोर्टर का बिल उपलब्ध कराया गया। जब दस्तावेजों की जांच हुई तो तस्करों की हरकत का खुलासा हुआ। इस पर चिड़ियाघर के अधिकारियों ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि वन विभाग, जयपुर के रेंज अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक वाजिद खान निवासी आमेर, आमिर खान और सोहनलाल तीन दिसंबर 2021 को यूपी से दो हाथी लेकर जयपुर के चिड़ियाघर पहुंचे। इन लोगों ने कुछ दस्तावेज भी अधिकारियों को सौंपे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एचओएफएफ) से इसकी सत्यापन रिपोर्ट मांगी। क्योंकि इस रिपोर्ट के बाद ही हाथियों की कीमत का भुगतान किया जा सकता था। मगर, एचओएफएफ की रिपोर्ट से पता चला कि वाजिद, आमिर और सोहनलाल ने जो दस्तावेज पेश की थी, वह फर्जी थी। इससे साफ हो गया कि इन तीनों तस्करी कर चिड़ियाघर में हाथी बेचने का प्रयास कर रहे थे। 
विज्ञापन


वन रेंज अधिकारी के मुताबिक वाहिद, आमिर और सोहनलाल वन्यजीव तस्करी गिरोह के सदस्य हैं। उनके खिलाफ 30 दिसंबर को जयपुर के आमेर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। जहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में मामले की विवेचना हजरतगंज थाने से होने के लिए भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचओएफएफ के नाम से बना फर्जी दस्तावेज
आमेर थाने से मुकदमा हजरतगंज थाने पहुंची। मामले की विवेचना नरही चौकी प्रभारी विनय कुमार तिवारी को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि तस्करों ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के नाम से जाली दस्तावेज तैयार कराए थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही रेंज अधिकारी से विस्तृत जानकारी हासिल कर पड़ताल शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed