फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Smoke rose from the tyres after rubbing on the runway during landing, DGCA sought a report

Amausi Airport: लैंडिंग के दौरान रनवे पर रगड़ खाने से टायरों से उठा था धुआं, डीजीसीए ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 16 Jun 2025 10:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Jun 2025 10:40 PM IST
सार

अमौसी एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के दौरान टायरों से धुआं उठने के मामले में डीजीसीए ने रिपोर्ट मांगी है और सऊदी एयरलाइंस से जवाब तलब किया है। 

विज्ञापन
Lucknow: Smoke rose from the tyres after rubbing on the runway during landing, DGCA sought a report
लैंडिंग के दौरान सऊदी एयरलाइन के विमान में खराबी - फोटो : ANI

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट पर जेद्दा से पहुंचे विमान की लैंडिंग के दौरान पहियों से धुआं उठने के मामले में डीजीसीए ने रिपोर्ट मांगी है। साथ ही सऊदी एयरलाइंस से जवाब तलब किया है। मंगलवार को सऊदी एयरलाइंस का विमान वापस रवाना होगा।

विज्ञापन


मामला 15 जून का है। सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी-3112 जेद्दा से पहुंची थी। विमान में 284 हज यात्री सवार थे। सूत्र बताते हैं कि विमान जब लैंडिंग के लिए तैयार हुआ तो पायलट को रनवे पर पानी नजर आया। ऐसे में विमान की लैंडिंग एक्वा मैनेजमेंट के तहत कराया गया। पायलट ने लैंडिंग गियर खोले और झटके से विमान को उतारते हुए ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन


देखें वीडियो: एयरपोर्ट पर जेद्दाह से आ रहे विमान की लैंडिग के बाद निकला धुआं, सुनिए लोगों की आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें खबर: लैंडिंग के दौरान सऊदी एयरलाइंस के विमान में खराबी, पहिए से निकली चिंगारी और धुआं


झटके से विमान उतारने व ब्रेक के चलते ही पहियों से धुआं उठने लगा, जिसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आननफानन विमान को टैक्सीवे के रास्ते एप्रन तक लाया गया, जहां उसे एयरोब्रिज से जोड़ दिया गया। एयरपोर्ट पर पेट्रोलिंग कर रहे एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग टीम ने पानी की तेज धार का इस्तेमाल कर पहियों को ठंडा किया। इस मामले का कुछ यात्रियों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि विमान के पहियों से निकलने वाले धुएं पर काबू पाने के बाद इंजीनियरों की टीम ने जांच की। इसमें कोई भी गड़बड़ी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, दूसरी ओर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने पूरी रिपोर्ट मांगी है।

विमान की छत से टकराए थे यात्रियों के सिर
विमान में अचानक ब्रेक लगाने पर यात्रियों के सिर फ्लाइट की छत से टकरा गए थे। हार्ड लैंडिंग होने से यात्रियों का लगेज भी नीचे गिर गया। एक यात्री ने बताया कि अचानक ब्रेक लगते ही कलेजा मुंह को आ गया था। डीजीसीए की रिपोर्ट में यात्रियों के फीडबैक को भी शामिल किया जाएगा।

यह होता है एक्वा मैनेजमेंट
एक्वा मैनेजमेंट की प्रक्रिया अमूमन बारिश के दौरान अपनाई जाती है। पायलट बताते हैं कि जब रनवे की सतह भीगी हुई हो तो यह सुरक्षित लैंडिंग की गारंटी को सुनिश्चित करता है। इसके तहत फ्लाइट को झटके से लैंड कराया जाता है। पहियों की तेज रगड़ से सतह की नमी गायब हो जाती है और पहियों को मजबूत पकड़ मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed