{"_id":"6862bc7fa0309369d4028d83","slug":"lucknow-sindhi-panchayats-will-unite-and-provide-the-benefits-of-government-schemes-to-the-needy-decision-ta-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सिंधी पंचायतें एकजुट होकर सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगी, बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सिंधी पंचायतें एकजुट होकर सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगी, बैठक में फैसला
Mon, 30 Jun 2025 10:04 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:04 PM IST
सार
Lucknow Sindhi Panchayat:लखनऊ की ज्यादातर सिंधी पंचायतें एकजुट होकर सरकार की सभी योजनाओं से समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएंगी।
विज्ञापन
लखनऊ सिंधी पंचायत की बैठक में हुुआ सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ की ज्यादातर सिंधी पंचायतें एकजुट होकर सरकार की सभी योजनाओं से समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएंगी। सिंधी समाज ने इस विषय पर समाज को जागरूक करने के लिए एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में लखनऊ की सिंधी पंचायतों के मुखियों से विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में तय किया गया कि जरूरतमंदों के लिए आवास योजना, शादी के लिए मिलने वाले कन्या राशि व जातीय जनगणना में बड़ी संख्या में सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में समाज की भागीदारी कैसे सुनिश्चित कैसे किया जाए।
विज्ञापन
समाज को जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर घर-घर प्रचार प्रसार किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से नव निर्वाचित केंद्रीय कमेटी के संयोजक चुने गए प्रदीप राज्यपाल, डॉक्टर अनिल चंदानी, तरुण संगवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि जल्द ही लखनऊ सहित उतर प्रदेश में सिंधी समाज की केंद्रीय कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लखनऊ की अनेक सिन्धी पंचायतों के मुखी साहिबान महेश गुरनानी, अशोक चंदवानी, हंसराज चंदानी, राकेश भागवानी, वासुदेव सचदेवा, भीमन दास, कन्हैया लाल, अशोक चंदवानी, अशोक अरोरा और सामाजिक परिवर्तन संघर्ष समिति के अनिल चंदानी, तरुण सांगवानी, दुनी चंद, प्रदीप राजपाल उपस्थित थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्याम किशनानी एवं राकेश लधानी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन