फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Sindhi community to celebrate Diwali with simplicity this time, demands Rajnath to change the name of

लखनऊ: सिंधी समाज इस बार सादगी से मनाएगा दीपावली, राजनाथ से की नाका हिंडोला चौराहे का नाम बदलने की मांग

Sun, 19 Oct 2025 08:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Oct 2025 08:36 PM IST
सार

Lucknow Sindhi Samaj: सिंधी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और नाका हिंडोला चौराहे का नाम अमर शहीद हेमू कालाणी के नाम पर रखने की मांग की।
 

विज्ञापन
Lucknow: Sindhi community to celebrate Diwali with simplicity this time, demands Rajnath to change the name of
पदाधिकारियों ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आलमबाग स्थित शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर साईं चांडूराम साहिब के निधन से सिंधी समाज में शोक व्याप्त है। सिंधु सभा की एक बैठक रविवार सुबह अध्यक्ष अशोक मोतियानी की अगुवाई में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस बार सिंधी समाज दीपावली का पर्व बेहद सादगी के साथ मनाएगा।

विज्ञापन


बैठक में महामंत्री संजय जेसवानी, कोषाध्यक्ष श्याम किशनानी समेत चेटीचंड मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, संरक्षक अशोक चंदवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी, मन्नू तेजवानी और पुनीत लालचंदानी ने संयुक्त रूप से सिंधी समाज से अपील की कि इस दीपावली को धूमधाम से न मनाकर सभी लोग सादगी से त्योहार मनाएं।
विज्ञापन


बैठक के बाद सिंधी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और नाका हिंडोला चौराहे का नाम अमर शहीद हेमू कालाणी के नाम पर रखने की मांग की। इस संबंध में एक मांगपत्र भी साैंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नाका हिंडोला चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य क्षेत्रीय पार्षद गिरीश गुप्ता की निधि व सहयोग से जारी है। मांग की कि चौराहे पर हेमू कालाणी चौराहे का पत्थर लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed