{"_id":"69934ae89ca9ead293083650","slug":"lucknow-sindhi-community-raised-the-demand-for-public-holiday-on-lord-jhulelal-jayanti-citing-other-states-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सिंधी समाज ने उठाई भगवान झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, अन्य राज्यों का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सिंधी समाज ने उठाई भगवान झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, अन्य राज्यों का दिया हवाला
Mon, 16 Feb 2026 10:20 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:20 PM IST
सार
Lucknow Sindhi Samaj: लखनऊ के सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने भगवान झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भगवान झूलेलाल जयंती (चेटीचंड) पर उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश न होने से सिंधी समुदाय में निराशा है। सोमवार को इंदिरा नगर स्थित झूलेलाल भवन में चेटीचंड मेला कमेटी की कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री से प्रदेश में छुट्टी घोषित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन
अन्य राज्यों का दिया हवाला
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे कई राज्यों में भगवान झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहता है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी अवकाश की मांग को लेकर कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
पुरानी टीम पर भरोसा, नई नियुक्तियां
कमेटी की इस पहली बैठक में पुरानी टीम के पदाधिकारियों को उनके पदों पर बरकरार रखते हुए कुछ नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है। प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, और कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी ने बताया कि समाज अपने इष्ट देव की जयंती 20 मार्च को भव्य रूप से मनाने की तैयारी में जुट गया है। इस अवसर पर सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में हंसराज राजपाल, राजू जसवानी, सतीश लखमानी, नीरज राजपाल, श्याम कृष्णानी, नितेश मध्यान, विक्की दयलानी, दिनेश रायचंदानी, प्रल्हाद गुरनानी, आनंद खत्री, सुरेश चबलानी, अमर नाथ चौधरी, मुकेश केवलानी, मनीष लालवानी, निखिल तोलानी, सूरज जसवानी और पुनीत लालचंदानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।