फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow shuttler Siddharth becomes state champion.

Lucknow News: लखनऊ के शटलर सिद्धार्थ बने स्टेट चैंपियन

Thu, 02 Jul 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Lucknow shuttler Siddharth becomes state champion.
सार्थक मिश्रा
लखनऊ। अयोध्या में 28 जून से एक जुलाई तक आयोजित हुई प्रथम उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन चैंपियनशिप में लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा ने लगातार तीसरी बार पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। फाइनल मुकाबले में सिद्धार्थ ने अंश विशाल गुप्ता के खिलाफ बेहतरीन कोर्ट कवरेज, तेज फुटवर्क और सटीक स्मैश का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दमदार सर्विस और आक्रामक रैली गेम के दम पर पहला गेम 21-6 से आसानी से जीता। दूसरे गेम में अंश ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन निर्णायक मौकों पर सिद्धार्थ ने संयम बनाए रखते हुए 21-19 से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वर्तमान में सिद्धार्थ बंगलूरू स्थित सैलेनाइट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed