फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow seems to be centre of terririst acitivity

क्या लखनऊ बन रहा है आईएस आतंकी गतिविधियों का सेंटर!

Wed, 08 Mar 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Mar 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
lucknow seems to be centre of terririst acitivity
लखनऊ में आतंकी को पकड़ने की कोश‌िश करती फोर्स

लखनऊ में काकोरी के हाजीपुर कॉलोनी स्थित मस्जिद से सटे मकान में आतंकी यहां तीन महीने से रह रहे थे, लेकिन इसके पड़ोसी, इलाकाई लोगों और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि मकान मालिक मलिहाबाद निवासी बादशाह मौजूदा समय में दुबई में रह रहे हैं। 

विज्ञापन


राजधानी में इससे पहले भी कई आतंकियों को पकड़ा जा चुका है। पिछले साल जनवरी में एनआईए के इनपुट पर एटीएस ने इंदिरानगर से एक संदिग्ध आतंकी अलीम को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


उसने पूछताछ में बताया था कि आईएस के आठ आतंकवादियों ने इंदिरानगर में बसंत विहार स्थित मकान में उसके साथ बैठक की थी। इस दौरान आतंकियों ने हरिद्वार में बम ब्लास्ट कर बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके लिए विस्फोटक और अन्य सामग्री भी जुटा ली गई थी। वहीं, कुशीनगर और हरदोई से भी आईएस के दो अन्य संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। एटीएस ने दावा किया था कि ये प्रदेश में बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने की साजिश रच रहे थे। 

पकड़े गए संदिग्धों में हरदोई का मुफ्ती हाशिम और कुशीनगर का रिजवान शामिल था। हाशिम ने रिजवान और अलीम को यूपी में स्लीपिंग मॉड्यूल के तौर पर तैयार किया था। अलीम की गिरफ्तारी पिछले साल जनवरी में हुई थी। 

वह बतौर मैकेनिक लखनऊ में रह रहा था। ये संदिग्ध आतंकी हरिद्वार के अर्धकुंभ मेले में धमाके करने वाले थे। अलीम व रिजवान ने गिरफ्तार अखलाक को 50 हजार रुपये दिए थे, जो धमाके के लिए जरूरी व्यवस्था करता। अखलाक के साथ मेराज, अजीम व ओसामा को भी गिरफ्तार किया गया था।


सीरिया में मारा गया था बड़ा साजिद
आजमगढ़ का रहने वाला बड़ा साजिद करीब दो वर्ष पहले सीरिया में आतंकियों का साथ देते हुए मारा गया था। इसकी खबर फैलने के बाद यूपी में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई थीं, लेकिन बड़ा साजिद सीरिया में मारा गया या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed