{"_id":"65ae7ab431ffae0c5a02399a","slug":"lucknow-schools-open-with-slight-improvement-in-weather-classes-will-run-with-changed-timings-from-tuesday-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मौसम में थोड़े सुधार के साथ ही खुले स्कूल, मंगलवार से बदले हुए समय के साथ चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मौसम में थोड़े सुधार के साथ ही खुले स्कूल, मंगलवार से बदले हुए समय के साथ चलेंगी कक्षाएं
Mon, 22 Jan 2024 07:54 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 22 Jan 2024 07:54 PM IST
सार
प्राथमिक स्कूलों में ठंड की वजह से चली आ रही छुट्टियां खत्म हो गयी हैं। मंगलवार से स्कूल बदले हुए समय से खुलेंगे।
विज्ञापन
कल से खुलेंगे स्कूल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोमवार को मौसम बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहा। इसी के साथ प्राथमिक कक्षाओं में चल रही छुट्टियां खत्म हो गईं। हालांकि स्कूल का टाइमिंग बदला हुआ रहेगा। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सोमवार से स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
प्राथमिक से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूल समय में बदलाव के साथ खोलने की अनुमति दी है।
स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे कर दिया गया है। यह भी कहा गया कि जिन स्कूलों में संभव हो, ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा सकती हैं। कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान ठंड से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन