{"_id":"6268d97895f6d44643488935","slug":"lucknow-sanghamitra-maurya-in-second-place-in-bjp-s-micro-donation-campaign-mlc-ashish-yadav-in-first-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान में संघमित्रा मौर्य दूसरे स्थान पर, पहले स्थान पर एमएलसी आशीष यादव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान में संघमित्रा मौर्य दूसरे स्थान पर, पहले स्थान पर एमएलसी आशीष यादव
Wed, 27 Apr 2022 11:19 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:19 AM IST
सार
स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाली बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य एक बार फिर पार्टी में सक्रिय हो गई हैं। भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान में संघमित्रा 4889 लोगों से डोनेशन कराकर दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में अपने पिता और फाजिलनगर सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाली बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य एक बार फिर पार्टी में सक्रिय हो गई हैं। भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान में संघमित्रा 4889 लोगों से डोनेशन कराकर दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
दरअसल, पार्टी की ओर से इन दिनों माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में पांच रुपये से एक हजार रुपये तक ऑनलाइन डोनेशन लिया जा रहा है। पार्टी की ओर से मंगलवार को अब तक के अभियान में डोनेशन कराने वाले टॉप 30 नेताओं के नाम जारी किए गए हैं। पहले स्थान पर विधान परिषद के पूर्व सभापति रमेश यादव के बेटे और सपा से भाजपा में शामिल हुए एमएलसी आशीष यादव हैं। आशीष ने 5565 लोगों से ऑनलाइन डोनेशन कराया है। दूसरे स्थान पर संघमित्रा मौर्य हैं। एमएलसी पवन सिंह चौहान तीसरे, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह चौथे और कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
ये हैं सियासी मायने
राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि अपने पिता की हार और भाजपा की मजबूत स्थिति देखते हुए संघमित्रा लोकसभा चुनाव 2024 में बदायूं से अपना टिकट पक्का करना चाहती हैं। यही वजह है कि वे इन दिनों माइक्रो डोनेशन अभियान के जरिए न केवल पार्टी में सक्रिय हो रही हैं, बल्कि अपनी निष्ठा भी साबित करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन