{"_id":"6b05f699ade1fffdf507141b","slug":"rare-pancreatic-tumor-removed-via-robotic-surgery-lucknow-news-c-13-lko1096-2023429-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोबोटिक सर्जरी से दुर्लभ पैंक्रियाज ट्यूमर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोबोटिक सर्जरी से दुर्लभ पैंक्रियाज ट्यूमर निकाला गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने रोबोटिक सर्जरी से 30 वर्षीय मरीज के पैंक्रियाज का दुर्लभ ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला है। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अस्पताल के डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मरीज के पैंक्रियाज के निचले हिस्से में टेनिस बॉल के आकार में करीब 3x3 सेंटीमीटर का ट्यूमर था। डॉ. सिद्दीकी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने रोबोटिक सर्जरी से पैंक्रियाज के प्रभावित हिस्से और तिल्ली को निकालने का निर्णय लिया। सर्जरी के बाद मरीज की हालत में लगातार सुधार हुआ। उन्होंने धीरे-धीरे खाना शुरू किया और सात दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
डॉ. सिद्दीकी ने बताया कि पैंक्रियाज की सर्जरी चुनौतीपूर्ण होती है क्योंकि यह पेट में गहराई में स्थित होता है और इसके आसपास कई बड़ी खून की नसें और जरूरी अंग होते हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि इस तरह का पैंक्रियाज ट्यूमर काफी दुर्लभ होता है और कम उम्र के पुरुषों में इसके मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। लंबे समय तक पेट में दर्द और भूख कम लगने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।