{"_id":"66460e9475f3c7236e0ada0a","slug":"lucknow-rs-39-lakh-snatched-from-businessman-in-the-name-of-getting-fashion-tv-franchise-case-registered-aga-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर व्यापारी से हड़पे 39 लाख, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर व्यापारी से हड़पे 39 लाख, चार पर केस दर्ज
Thu, 16 May 2024 07:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 16 May 2024 07:18 PM IST
सार
जालसाजों ने वादा किया था कि वे सिर्फ उन्हीं के साथ व्यापार करेंगे, लेकिन बाद में मुकर गए। जालसाजी का पता चलने पर उन्होंने पहले पुलिस से मदद मांगी, फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
फैशन टीवी। डेमो पिक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महानगर के व्यापारी को फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 39 लाख की ठगी की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर फैशन टीवी के मैनेजिंग डाइरेक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। महानगर के विज्ञानपुरी विस्तार निवासी व्यापारी मनोज कुमार अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने गोमतीनगर में कार्यालय बना रखा है और वहीं से व्यापारिक गतिविधियां करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैशन टीवी की ओर से जारी किए गए व्यापार के आकर्षक प्रस्ताव देखे तो साथ जुड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने शुरुआत में मुंबई के शांताक्रुज निवासी दुष्यंत सिंह, प्रियेश जैन और हार्दिक गौर से संपर्क किया।
विज्ञापन
इन तीनों ने उनकी मुलाकात फैशन टीवी के एमडी कासिफ खान से कराई। फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने के लिए व्यापारी से 30 नवंबर 2022 से 27 फरवरी 2023 के बीच 18.88 लाख रुपये चेक के जरिए लिए। फिर कुछ दिन बाद फैशन टीवी स्पा और सैलून के प्रोजेक्ट के लिए जालसाजों ने व्यापारी से संपर्क किया और लुभावने वादे करके आठ अगस्त 2023 को चेक के जरिए 20.65 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
जालसाजों ने वादा किया था कि वे सिर्फ उन्हीं के साथ व्यापार करेंगे, लेकिन बाद में मुकर गए। जालसाजी का पता चलने पर उन्होंने पहले पुलिस से मदद मांगी, फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम के आदेश पर गोमतीनगर थाने में कासिफ खान, दुष्यंत सिंह, प्रियेश और हार्दिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन