{"_id":"6afc701ebaca3b42f8009529","slug":"lucknow-representatives-from-25-countries-and-ceos-of-140-agricultural-enterprises-to-gather-at-agrotech-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एग्रोटेक 2026 में जुटेंगे 25 देशों के प्रतिनिधि, 140 कृषि उद्योगों के सीईओ, केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एग्रोटेक 2026 में जुटेंगे 25 देशों के प्रतिनिधि, 140 कृषि उद्योगों के सीईओ, केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे
Tue, 17 Nov 2026 08:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:47 PM IST
सार
एग्रोटेक 2026 का आयोजन तीन से पांच दिसंबर तक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान परिसर में होगा। आयोजन में 10 हजार से अधिक किसान शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : X@nitin_gadkari
विस्तार
राजधानी लखनऊ दिसंबर के पहले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय कृषि गतिविधियों के बड़े केंद्र के रूप में नजर आएगी। इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (आईसीएफए) की ओर से तीन से पांच दिसंबर तक आयोजित एग्रोटेक-2026 में 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 140 कृषि उद्योगों के सीईओ और 15 से अधिक दूतावासों के राजनयिक प्रतिभाग करेंगे। एग्रोटेक का यह 25वां संस्करण होगा। चार दिसंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उत्तर प्रदेश कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
हजरतगंज के एक होटल में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आईसीएफए बोर्ड के सलाहकार एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. एमजे खान ने बताया कि एग्रोटेक का आयोजन भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईआईएसआर) परिसर में होगा। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, नीदरलैंड, ब्रिटेन समेत 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र में निवेश, नवाचार, तकनीकी विकास, किसान-उद्योग साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर चर्चा होगी। छह विशेष कार्यशालाएं होंगी। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। एग्रोटेक में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के पद्म पुरस्कार प्राप्त 12 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। 25 उत्कृष्ट किसानों को उत्तर प्रदेश राज्य उत्कृष्टता पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रमुख प्रतिभागियों में कर्नाटक कृषि आयोग के अध्यक्ष एवं किसानों की आय दोगुनी करने संबंधी प्रधानमंत्री कार्यबल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक दलवाई, महाराष्ट्र किसान आयोग के अध्यक्ष डॉ. पाशा पटेल, भारत बीज निगम के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार समेत कृषि क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान आईसीएफए के निदेशक तुषार शर्मा और उत्तर प्रदेश परिषद के सदस्य डॉ. एमपी भट्ट मौजूद रहे।
