फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Registration for 1056 flats of housing development from today

Lucknow : आवास विकास के 1056 फ्लैटों के लिए पंजीकरण आज से, 480 दुर्बल आयवर्ग और 576 फ्लैट अल्प आयवर्ग के लिए

Fri, 10 Nov 2023 10:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Nov 2023 10:45 AM IST
सार

आवास विकास परिषद की लखनऊ में वृंदावन योजना के सेक्टर-13 में दुर्बल व अल्प आयवर्ग परिवारों के लिए 1056 घर खरीदने का सुनहरा मौका है। इन फ्लैटों को एकमुश्त कीमत चुकाकर या 180 मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Registration for 1056 flats of housing development from today
आवास विकास परिषद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आवास विकास परिषद की लखनऊ में वृंदावन योजना के सेक्टर-13 में दुर्बल व अल्प आयवर्ग परिवारों के लिए 1056 घर खरीदने का सुनहरा मौका है। इन फ्लैटों को एकमुश्त कीमत चुकाकर या 180 मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। शुक्रवार से इनका पंजीकरण शुरू होगा, जो 12 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए 1180 रुपये ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क (जीएसटी सहित) देना होगा।

विज्ञापन


अपर आवास आयुक्त एवं सचिव डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि दुर्बल आयवर्ग के लिए यहां 480 फ्लैट हैं। 39.40 वर्गमीटर के सुपर एरिया वाले एक फ्लैट की कीमत 18.96 रुपये है। अल्प आयवर्ग के लिए 576 फ्लैट हैं। 59.40 वर्गमीटर के सुपर एरिया के एक फ्लैट की कीमत 29.87 लाख रुपये है। सभी फ्लैट चार तल के होंगे।
विज्ञापन


अपर आवास आयुक्त ने बताया कि आवेदक किस्त में भी फ्लैट खरीद सकते हैं। दुर्बल आयवर्ग के खरीदार को 18,862 और अल्प आयवर्ग के खरीदार को 29,691 रुपये की किस्त हर महीने चुकानी पड़ेगी। किस्त 180 महीने अनिवार्य रूप से भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक में होगा पंजीकरण
दुर्बल आयवर्ग के आवेदक तेलीबाग, रायबरेली रोड पर एचडीएफसी बैंक में ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अल्प आयवर्ग के आवेदक गोमतीनगर के विभूतिखंड होटल हयात के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक में ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

इन मोबाइल नंबर पर लें जानकारी
हिमांशु कुमार गुप्ता (उप आवास आयुक्त) 8189081005
केपी त्रिपाठी (अधीक्षण अभियंता)            8795810112
अभिषेक तिवारी (अधिशासी अभियंता) 8795811677

फ्लैट के तल के हिसाब से कीमत रुपये लाख में
वर्ग             भूतल प्रथम तल द्वितीय तल तृतीय तल
दुर्बल आय 20.75 19.28 19.12 18.96
अल्प आय 33.27 30.49 30.18 29.87

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed