{"_id":"6abf2093a1c7bc54840eb139","slug":"lucknow-registration-for-1-392-flats-in-the-anantnagar-scheme-begins-today-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अनंतनगर योजना के 1392 फ्लैटों का पंजीकरण आज से, नौ लाख से 35 लाख के बीच है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अनंतनगर योजना के 1392 फ्लैटों का पंजीकरण आज से, नौ लाख से 35 लाख के बीच है कीमत
Fri, 02 Oct 2026 08:40 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:40 AM IST
सार
अफोर्डेबल हाउस योजना में टू बीएचके श्रेणी के 980 फ्लैट बनेंगे। 50.10 वर्गमीटर के फ्लैट की कीमत 34,82,000 लाख रुपये है। अपार्टमेंट में बेसमेंट व पार्किंग होगी। वन बीएचके के फ्लैट में दो और टू बीएचके के फ्लैट में तीन बालकनी होगी।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विस्तार
मोहान रोड स्थित एलडीए की अनंतनगर योजना के 1392 फ्लैटों का पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होगा। इन फ्लैटों की कीमत नौ लाख से 35 लाख रुपये के बीच है। वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि अफोर्डेबल हाउस योजना के तहत 980 फ्लैट बनाए जाएंगे। पंजीकरण सिर्फ एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in से दो नवंबर तक करवा सकेंगे।
विज्ञापन
पंजीकरण कराने के लिए आवेदक को अनुमानित मूल्य की पांच प्रतिशत रकम जमा करनी होगी। आरक्षित वर्ग के लिए यह रकम 2.5 प्रतिशत होगी। आवंटन लॉटरी से होंगे। योजना के आदर्श खंड में 18,411 वर्गमीटर क्षेत्रफल के ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर अदिति अपार्टमेंट में फ्लैट बनाए जाएंगे। अपार्टमेंट में पांच टावर होंगे। करीब 7500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क व ग्रीन बेल्ट विकसित होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: राज्यसभा की तीसरी सीट जीतने के लिए सपा बना रही रणनीति, अखिलेश बोले- लौट आएं बागी विधायक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को जमा करना होगा मोबाइल, आपातकालीन स्थिति के लिए नई व्यवस्था बनी
अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि वन बीएचके के कुल 412 फ्लैट होंगे। हर फ्लैट 38.25 वर्गमीटर का होगा। इसकी कीमत 8,99,900 रुपये है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत वन बीएचके फ्लैट के लिए 6.50 लाख रुपये ही देने होंगे। बाकी 2.50 लाख रुपये का अंशदान केंद्र व राज्य सरकार करेगी।
अफोर्डेबल हाउस योजना में टू बीएचके श्रेणी के 980 फ्लैट बनेंगे। 50.10 वर्गमीटर के फ्लैट की कीमत 34,82,000 लाख रुपये है। अपार्टमेंट में बेसमेंट व पार्किंग होगी। वन बीएचके के फ्लैट में दो और टू बीएचके के फ्लैट में तीन बालकनी होगी। योजना में हाई स्पीड लिफ्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पावर बैकअप, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, कम्युनिटी स्पेस, पेडेस्ट्रियन पाथ-वे जैसी सुविधाएं मिलेंगी।