फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Reasons of fire in bus revealed, bus owner had closed the emergency gate for this reason; five people

लखनऊ: बस में लगी आग के कारणों को हुआ खुलासा, बस मालिक ने इसलिए बंद करवाए थे इमरजेंसी गेट; पांच की हुई थी मौत

Wed, 21 May 2025 09:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 May 2025 09:59 AM IST
सार

Lucknow bus accident: लखनऊ में 15 मई को एक हादसे में बस में जलकर पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अब मौत के कारणों का पता चला है। 

विज्ञापन
Lucknow: Reasons of fire in bus revealed, bus owner had closed the emergency gate for this reason; five people
लखनऊ बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मोहनलालगंज के किसान पथ पर हरिकंशगढ़ी के पास 15 मई की तड़के चलती स्लीपर बस में लगी आग में पांच यात्रियों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जेल भेजे गए बस चालक बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शंकर यादव ने पूछताछ में बताया कि बस मालिक ने अधिक पैसे कमाने के लालच में बस को अवैध रूप से मोडिफाई कराया था। इस दौरान दोनों इमरजेंसी गेट बंद कराकर वहां अतिरिक्त सीटें लगवा दी गई थीं।

विज्ञापन


एसीपी मोहनलालगंज रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी बस मालिक की पहचान कर ली गई है। वह मूलरूप से बागपत का निवासी है और फिलहाल दिल्ली में रहता है। उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली गई है और एक पुलिस टीम को दिल्ली रवाना कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी बस मालिक और दूसरे चालक की गिरफ्तारी संभव है। विवेचना के बाद एफआईआर में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन


बता दें कि बस में क्षमता से लगभग दोगुना यात्री सवार थे। लापरवाही के चलते जब आग लगी तो यात्री बाहर नहीं निकल सके। हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। सभी यात्री बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रहे थे। मामले में बिहार के सीतामढ़ी निवासी राम बालक ने मोहनलालगंज थाने में चालक, परिचालक और ट्रैवल एजेंसी के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतकों में राम बालक का चार वर्षीय बेटा देवराज, दो वर्षीय बेटी साक्षी, समस्तीपुर की लख्खी देवी (60), उनकी बेटी सोनी (26) और मधुसूदन कुमार (19) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed