{"_id":"68e674737423758209020475","slug":"lucknow-real-estate-businessman-commits-suicide-was-troubled-by-illness-hanged-himself-inside-room-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : रियल एस्टेट कारोबारी ने किया सुसाइड, बीमारी से परेशान थे; कमरे के अंदर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : रियल एस्टेट कारोबारी ने किया सुसाइड, बीमारी से परेशान थे; कमरे के अंदर लगाई फांसी
Wed, 08 Oct 2025 07:56 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:56 PM IST
सार
रियल एस्टेट कारोबारी सनी सोनी ने बीमारी से परेशान होकर मंगलवार शाम रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
Jodhpur News :संजू बिश्नोई ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुडंबा के गौराबाग के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी सनी सोनी (30) ने बीमारी से परेशान होकर मंगलवार शाम रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रियल एस्टेट कारोबारी सनी सोनी, पत्नी सपना व एक बेटे के साथ रहते थे। मृतक के भाई आकाश ने बताया कि सनी काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण व्यापार प्रभावित हो गया था। इससे वह काफी परेशान रहते थे।
मंगलवार शाम उनकी पत्नी सपना खाना बनाने के बाद कमरे में गई तो सनी को रस्सी एवं कुंडे के सहारे लटकता देख चीख पड़ी। उनकी आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य आ गए। घटना की पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मंगलवार शाम उनकी पत्नी सपना खाना बनाने के बाद कमरे में गई तो सनी को रस्सी एवं कुंडे के सहारे लटकता देख चीख पड़ी। उनकी आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य आ गए। घटना की पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन