फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Rajnath Singh-CM Yogi attended the military function, enjoyed music along with dinner

लखनऊ: सैन्य समारोह में शामिल हुए राजनाथ सिंह- सीएम योगी, डिनर के साथ संगीत वादन का लिया लुत्फ

Thu, 05 Sep 2024 08:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Sep 2024 08:08 AM IST
सार

Military function: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सशस्त्र सैन्य समारोह के अंतर्गत आयोजित संगीत संध्या में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Lucknow: Rajnath Singh-CM Yogi attended the military function, enjoyed music along with dinner
राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सशस्त्र सैन्य समारोह के अंतर्गत सूर्या खेल परिसर, लखनऊ में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान विश्व विख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए शास्त्रीय संगीत वादन पर दोनों विशिष्ट अतिथि मंत्रमुग्ध नजर आए। 

विज्ञापन


देश के वीर जवानों के सम्मान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। एक ओर जहां विश्व विख्यात संगीतकार और तबलावादक बिक्रम घोष ने अपनी लयबद्ध प्रस्तुतियों से पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया तो वहीं उनके साथ अन्य कलाकारों ने भी अपने सुरों के माध्यम से मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। 
विज्ञापन


इस दौरान एक से बढ़कर एक शास्त्रीय वादन और गायन प्रस्तुत किए गए। वहीं, मृदंग और तबले की जुगलबंदी भी देखने को मिली। शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत की सुर लहरियों के संगम से सजी शाम में ऐसी प्रस्तुतियां देखने को मिलीं कि दर्शकों के साथ साथ मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रशंसा करते नजर आए। अंत में सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी अतिथियों और दर्शकों ने कलाकारों के सम्मान में खड़े होकर तालियां भी बजाईं और फिर मंच पर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed