फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Professor's wife commits suicide by jumping from roof, husband arrested

Lucknow: प्रोफेसर की पत्नी ने छत से कूदकर दी जान, पति गिरफ्तार, दहेज को लेकर दोनों परिवारों में हुआ था विवाद

Sun, 05 Oct 2025 08:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Oct 2025 08:03 PM IST
सार

मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Professor's wife commits suicide by jumping from roof, husband arrested
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के जानकीपुरम के अभिषेकपुरम इलाके में शनिवार देर रात विधि दुबे (28) मारपीट व दहेज प्रताड़ना से तंग आकर घर की दूसरी मंजिल से कूद गईं। गंभीर हालत में ससुराल वाले उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सीतापुर रोड के छठामील निवासी विनय मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बहन विधि दुबे (28) का विवाह 27 जनवरी 2024 को हरिओमनगर, कृष्णानगर के शिवम दुबे के साथ किया था। शिवम बीबीडी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। विधि की आठ माह की बच्ची शानवी है। ससुराल वालों से विवाद के बाद विधि पति के साथ अभिषेकपुरम में बिजेन्द्र सिंह के मकान में किराये पर रह रही थीं। विनय के मुताबिक चार अक्तूबर की शाम उनके माता-पिता और चाचा अभिषेकपुरम गए थे। वहां विधि के सास-ससुर और ननद भी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अरबपतियों की लिस्ट: JK सीमेंट परिवार बना दौलत का सिंबल, अलख पांडेय की रिकार्ड तोड़ कमाई; NRI List में भी धमाका
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी की राजस्व विभाग के अफसरों के साथ बैठक, बोले - फील्ड में तैनाती का आधार केवल परफॉर्मेंस


बातचीत के दौरान सभी ने अधिक दहेज की मांग करते हुए विधि और उनके परिजनों से अभद्रता की। दुखी होकर मायके वाले विधि को समझा-बुझाकर लौट आए। रात करीब 10 बजे विधि ने फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे बहुत परेशान कर रहे हैं। बातचीत के दौरान फोन कट गया। करीब एक घंटे बाद शिवम ने फोन कर बताया कि विधि छत से गिर गई है। सूचना पर परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने विधि को मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि विनय की तहरीर पर पति शिवम, ससुर ओम प्रकाश दुबे, सास विनीता और ननद प्रियंका के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed