फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Priyanka took the decision to take out the Congress Pratigya Yatra, the journey of 12 thousand km will be decided

चुनाव की तैयारी : यूपी में कांग्रेस निकालेगी 12 हजार किमी की प्रतिज्ञा यात्रा, प्रियंका की मौजूदगी में सलाहकार और रणनीति कमेटी का फैसला

Fri, 10 Sep 2021 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Sep 2021 08:45 PM IST
सार

इस दौरे में वह पार्टी के लिए चुनाव के लिहाज से आगे की रणनीति व अभियान की रूपरेखा पर गहन मंथन करेंगी। साथ ही संगठन की समीक्षा व प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा करेंगी। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Priyanka took the decision to take out the Congress Pratigya Yatra, the journey of 12 thousand km will be decided
कांग्रेस कार्यलय में भारत रत्न गोविंद वल्लभ भाई पंत की फ़ोटो पर माल्यार्पण करती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस यूपी में योगी सरकार की कथित वादाखिलाफी और अपने चुनावी वायदे बताने के लिए 12 हजार किलोमीटर की ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभाएंगे’ निकालेगी। यह फैसला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में पार्टी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने लिया। यात्रा 20 सितंबर से निकाली जाएगी, हालांकि आधिकारिक तौर पर तिथि जारी नहीं की गई है। पार्टी का दावा है कि यह यात्रा भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से को स्वर देगी और कांग्रेस के असल विकल्प होने का दावा पेश करेगी।

विज्ञापन


प्रियंका ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत  की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद समीक्षा बैठकों का दौर शुरू हुआ। करीब 5 घंटे लंबी चली सलाहकार और रणनीति कमेटी की बैठक में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, बढ़ते अपराध, महिला हिंसा, बेतहाशा बेरोजगारी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं को मुद्दा बनाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि इन मुद्दों पर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


यह यात्रा प्रदेश के सभी बड़े शहरों, कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी। बैठक में आगामी विधानसभा से जुड़े चुनाव अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा और रूट निर्धारण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों के साथ कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव समन्वय समिति के साथ बनाई रणनीति
प्रियंका ने बैठक में पार्टी की ‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति’ के सदस्यों के साथ भी क्षेत्रवार चुनावी रणनीति को लेकर तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों, चुनाव प्रबंधन, प्रचार अभियान कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों से राय मांगी। क्षेत्रवार समीक्षा के दौरान पूर्वांचल, बुंदेलखंड, मध्य उत्तर प्रदेश और आगरा क्षेत्र से संबंधित प्रभारियों, प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों, प्रदेश सचिवों, जिला और शहर अध्यक्षों से संगठन सृजन पर लिखित रिपोर्ट मांगी।

सभी 58000 ग्राम सभाओं में कमेटी के गठन के निर्देश
प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम सभाओं में इस माह के अंत तक कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्ष और उनकी कमेटियों के गठन के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा, इस कार्य को हर हाल में हमें पूरा करना है। 20 सितंबर तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अभी तक लगभग 18 हजार ग्राम पंचायतों में कमेटियों का गठन हो सका है।

न्याय पंचायत कमेटियों में 1.70 लाख पदाधिकारी
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि बैठक में रखी गई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका गांधी के कमान संभालने के बाद प्रदेश में 831 ब्लॉक कमेटियों का गठन हो चुका है। इनके पदाधिकारियों की संख्या लगभग 20,775 है। इसके अलावा 8134 न्याय पंचायत कमेटियां गठित की गई हैं। इनके अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की कुल संख्या 1 लाख 70 हजार 814 है। इनके सत्यापन के साथ शहर कमेटियों के अंर्तगत आने वाले 2614 वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया भी चल रही है। प्रियंका गांधी ने प्रत्येक सांगठनिक प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की।

यूपी में असली विकल्प का दावा पेश करेगी कांग्रेस

यूपी में 12 हजार किमी की प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए कांग्रेस असल विकल्प होने का दावा पेश करेगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी बड़े शहरों, कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा में भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध, महिला हिंसा व बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उठाए जाएंगे।

पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में सलाहकार और रणनीति कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रमों की रूपरेखा और यात्रा के रूट निर्धारण के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कमेटी के सदस्यों के साथ कार्ययोजना बनाई गई। प्रियंका ने बैठक में पार्टी की ‘यूपी कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति’ के सदस्यों के साथ क्षेत्रवार चुनावी रणनीति को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की।

बैठक में विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों, चुनाव प्रबंधन, प्रचार अभियान कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों से राय मांगी गई। साथ ही पूर्वांचल, बुंदेलखंड, मध्य यूपी और आगरा क्षेत्र के प्रभारियों, प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों, प्रदेश सचिवों, जिला और शहर अध्यक्षों से संगठन सृजन पर लिखित रिपोर्ट मांगी गई। वहीं, प्रियंका ने पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया और परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सभी गांवों में बनेगी कमेटी
प्रियंका ने प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम सभाओं में इस माह के अंत तक कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्ष और उनकी कमेटियों के गठन के निर्देश दिए। कहा, 20 सितंबर तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अभी तक लगभग 18 हजार ग्राम पंचायतों में ही कमेटियां बनीं हैं।

न्याय पंचायत कमेटियों में 1.70 लाख पदाधिकारी
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि बैठक में पेश रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका के कमान संभालने के बाद प्रदेश में 831 ब्लॉक कमेटियों का गठन हो चुका है। इनके पदाधिकारियों की संख्या लगभग 20,775 है। 8134 न्याय पंचायत कमेटियां गठित की गई हैं। इनके अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की संख्या 1.70 लाख से ज्यादा है। इनके सत्यापन के साथ शहर कमेटियों के 2614 वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया भी चल रही है। प्रियंका ने प्रत्येक सांगठनिक प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की।

प्रियंका बोलीं, चुनाव में थोपे नहीं जाएंगे उम्मीदवार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोनवार समीक्षा में हर जिलाध्यक्ष से सबसे पहले एक ही सवाल किया कि ग्राम सभा कमेटियों का गठन हुआ है या नहीं। हुआ है तो कितने गांवों में। उन्होंने इन कमेटियों का गठन शीघ्र करने के निर्देश दिए। कहा, इस बार उम्मीदवार थोपे नहीं जाएंगे। जिला व महानगर संगठन से प्रस्ताव लेकर नामों का चयन होगा।

प्रियंका ने शुक्रवार को पूर्वांचल, बुंदेलखंड, आगरा और मध्य क्षेत्र के संगठन के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा में सभी बड़े नेता शामिल होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी। गांव-गांव चौपाल लगाई जाएगी। पदाधिकारियों ने बताया कि उनके यहां ब्लॉक व न्याय पंचायत कमेटियों का शत-प्रतिशत गठन हो चुका है।

प्रियंका ने पदाधिकारियों से पूछा कि क्या उन्हें दो साल में संगठन में कोई बदलाव दिखा। पदाधिकारियों ने बताया कि अब जिलों में संगठन को गंभीरता से लिया जाने लगा है। जिले के अफसर भी हमारे कार्यक्रमों को और आंदोलनों का संज्ञान ले रहे हैं। पदाधिकारियों ने टिकट पर्याप्त समय पहले घोषित करने का सुझाव दिया। इस पर प्रियंका ने कहा कि टिकटों को लेकर हम अपने स्तर पर भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने जिला व महानगर संगठन को योग्य दावेदारों का पैनल भेजने को कहा।

बैठक के दौरान प्रियंका ने एक-एक जिले में संगठन के कामकाज का ब्योरा लिया। कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए ग्राम सभा अध्यक्ष और उनके साथ 20 सदस्यों की एक कमेटी बनाना जरूरी है। हर हाल में सभी जिलों में यह काम 20 सितंबर तक पूरा कर लिया जाए। इन कमेटियों के गठन के साथ ही प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed