फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Private schools in the city closed due to rain and waterlogging, government schools already had Cheh

लखनऊ: बारिश और जलभराव के चलते शहर के निजी स्कूल बंद, सरकारी स्कूलों में पहले से थी चेहल्लुम की छुट्टी

Thu, 14 Aug 2025 08:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 14 Aug 2025 08:01 AM IST
सार

Schools closed due to rain: लखनऊ में जिलाधिकारी द्वारा 14 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश भारी बारिश के चलते हुआ। 

विज्ञापन
Lucknow: Private schools in the city closed due to rain and waterlogging, government schools already had Cheh
निजी स्कूल भी हुए बंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार की देर रात हुई भारी बारिश के चहते लखनऊ शहर के स्कूलों को बंद कर दिया गया। सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पहले ही 14 अगस्त को चेहल्लुम का अवकाश घोषित है। लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा जारी आदेश में एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश सभी प्रकार के बोर्ड पर लागू करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से मानसूनी बारिश पश्चिमी यूपी का रुख करेगी। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में बृहस्पतिवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही 36 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

बुधवार को तराई के महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। सिद्धार्थ नगर में सर्वाधिक 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार पूर्वी यूपी और तराई में बारिश के बाद पश्चिमी यूपी में 14 व 15 अगस्त को अच्छी बारिश के संकेत हैं।

यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।

यहां है भारी बारिश का यलो अलर्ट
लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed