{"_id":"6aaa1125cb75382964092e4f","slug":"lucknow-priest-dies-after-being-shot-by-an-illegal-pistol-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अवैध पिस्टल से गोली चलने से पुजारी की मौत, हादसा या आत्महत्या, जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अवैध पिस्टल से गोली चलने से पुजारी की मौत, हादसा या आत्महत्या, जांच कर रही पुलिस
Wed, 16 Sep 2026 09:16 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:16 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात पुजारी अपनी पत्नी को अवैध पिस्टल दिखा रहा था, इसी दौरान गोली चलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले को हादसा और आत्महत्या मानकर दोनों नजरिये से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी के महिपालखेड़ा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से 29 वर्षीय यथार्थ शंकर यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है, मंगलवार देर रात यथार्थ अपनी पत्नी को अवैध पिस्टल दिखा रहा था, इसी दौरान गोली चल गई।
विज्ञापन
पुलिस आत्महत्या और हादसे में गोली चलने, दोनों एंगल से जांच कर रही है। मौके से अवैध पिस्टल बरामद कर ली गई है।
यथार्थ एक मंदिर की देखरेख करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।