फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow, Prayagraj and Varanasi will soon get a new drug of Corona Virofin

लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी को जल्द मिलेगी कोरोना की नई दवा विरोफिन

Sun, 25 Apr 2021 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 25 Apr 2021 08:04 PM IST
सार

प्रदेश में लखनऊ प्रयागराज और वाराणसी को जल्द ही कोरोनावायरस की नई दवा विरोफिन उपलब्ध कराई जाएगी। पहले चरण में यह तीनों जिलों के एक एक कॉविड हॉस्पिटल में उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow, Prayagraj and Varanasi will soon get a new drug of Corona Virofin
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में लखनऊ प्रयागराज और वाराणसी को जल्द ही कोरोनावायरस की नई दवा विरोफिन उपलब्ध कराई जाएगी। पहले चरण में यह तीनों जिलों के एक एक कॉविड हॉस्पिटल में उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि तीनों जिलों में वरीयता के आधार पर विस्तृत कार्य योजना बनाकर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जायडस कैडिला कम्पनी की नई दवा को ड्रग कंट्रोलर ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच चिकित्सा वैज्ञानिक दवाओं के नवीन विकल्पों की खोज में भी लगे हुए हैं।  जीवनरक्षक मानी जा रही रेमेडेसीवीर इंजेक्शन की आपूर्ति भी बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए यूपी को रेमेडेसीवीर के 1,61,000 वॉयल का आवंटन किया है। इससे पहले इस अवधि तक के लिए यूपी को करीब 1,22000वॉयल का आवंटन किया गया था।  हर दिन लगभग 18,000 से 20,000 वॉयल प्रदेश को प्राप्त हो रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न दवा निर्माता कम्पनियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए इस जीवनरक्षक मानी जा रही दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।  सरकारी अस्पतालों में मरीजों को यह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी निजी अस्पताल में रेमेडेसीवीर की आवश्यकता है तो उसे भारत सरकार द्वारा अनुमन्य दरों पर मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में कोविड प्रोटोकॉल और धार्मिक मान्यता का हो पालन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सभी नगरीय अथवा ग्रामीण अंत्येष्टि स्थलों पर कोविड मरीजों का अंतिम संस्कार उनकी धार्मिक मान्यता के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कराया जाए। इसके लिए मृतक के परिजनों से किसी प्रकार का शुल्क न लिया जाए। किसी घाट पर वसूली की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव को अंत्येष्टि स्थल तक लाने के लिए प्रशासन वाहन उपलब्ध कराए। इसके लिए सभी जिलों में वाहन का प्रबंधन होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed