फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Police seized the student's mobile phone for investigation.

Lucknow: नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में लिया

Sat, 06 Jun 2026 07:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 06 Jun 2026 07:31 PM IST
सार

छात्रा लखनऊ में अपने भाई के साथ रहकर निजी इंस्टीट्यूट से नर्सिंग ओटी टेक्नीशियन के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। मामले में कारण स्पष्ट नहीं हो सका है जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow : Police seized the student's mobile phone for investigation.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मड़ियांव के भिठौली क्रॉसिंग के पास किराये के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा सेजल वर्मा ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


सेजल मूलरूप से लखीमपुर खीरी के गोला स्थित बेलाबोझी गांव की निवासी थी। वह लखनऊ में अपने भाई रीजल के साथ रहकर निजी इंस्टीट्यूट से नर्सिंग ओटी टेक्नीशियन के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। पिता संदीप वर्मा ने बताया कि परीक्षा खत्म होने पर रीजल गांव चला गया था। सेजल उस समय अपने किराये के मकान में अकेली रह रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम उन्होंने उसे फोन किया, लेकिन कॉल नहीं उठी। उन्होंने बेटी के कमरे के पास रहने वाले साढ़ू के बेटे को देखने के लिए कहा। साढ़ू का बेटा सेजल के कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर सेजल का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। सेजल के मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाट्सऐप डेटा की जांच की जा रही है। छात्रा के परिवार में पिता संदीप, मां किरण, बड़ा भाई रीजल और छोटा भाई काव्यांश हैं। संदीप गोला गन्ना समिति में बाबू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालक ने की आत्महत्या
मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी ऑटो चालक राकेश (32) ने आत्महत्या कर ली। उनके बहनोई सत्येंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को राकेश शराब के नशे में घर पहुंचे और चुपचाप अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उनकी पत्नी कमरे में पहुंचीं तो राकेश को फंदे से लटका देखा। परिजन राकेश को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के उनकी मौत हो गई। राकेश के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र का कहना है कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed