फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow police opend the case of miscreants looted silver from jewellers from agra

73 किलो चांदी की लूट का खुलासा, सराफा के मैनेजर ने बताया पूरा प्लान

Fri, 08 Sep 2017 08:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Sep 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
Lucknow police opend the case of miscreants looted silver from jewellers from agra
घटना पर जानकारी देती पुलिस

चौक में आगरा के सराफ कारोबारी रितेश सोनी की 73 किलो 425 ग्राम चांदी लूटने की वारदात उसके ही कर्मचारी हरीशचंद्र ने कराई थी। 

विज्ञापन


आज पुलिस ने उसके दो और साथियों को गिरफ्तार कर ‌लिया, जबकि तीन अन्य फरार है।

पुलिस की पूछताछ में उसने वारदात के लिए राजस्थान से चार बदमाशों को बुलाने की बात कुबूली है। चौक पुलिस और क्राइम ब्रांच की एक टीम राजस्थान के अलावा आगरा, मुरादाबाद व लखनऊ में बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती छानबीन में हरीशचंद्र और ड्राइवर चंद्रप्रकाश पर ही वारदात कराने का शक हो रहा था। दोनों को कोतवाली लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो हरीशचंद्र टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने वारदात कराने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि बदमाश राजस्थान के ही रहने वाले हैं और उसके परिचित हैं। रितेश जब आगरा से चांदी लेने लखनऊ निकला, तभी उसने अपने साथियों को सूचना दे दी थी।

मंगलवार सुबह वह अग्रवाल धर्मशाला के पास खड़ी कार में चांदी की सिल्लियां रखकर रितेश के पास लौटा, तभी बदमाशों ने धावा बोल दिया। ड्राइवर चंद्रप्रकाश को मारपीटकर बदमाश चांदी की सिल्लियां ले उड़े।

हरीशचंद्र ने बदमाशों के नाम-पते और उनके संभावित ठिकानों के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि बदमाश जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
वारदात से सवा घंटे पहले ही घटनास्थल पहुंच गए थे बदमाश स्कॉर्पियो कार सवार बदमाश वारदात से सवा घंटे पहले ही घटनास्थल पहुंच गए थे।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं तो काली जी मंदिर के पास ही लगे एक कैमरे में रात 2.47 बजे स्कॉर्पियो कार जाती दिखी। यह कार अग्रवाल धर्मशाला से करीब 50 मीटर दूर लालजी टंडन पुल के पास से मुड़कर खड़ी हो गई।

बदमाश कार के भीतर ही बैठे रहे। पुलिस का मानना है कि बदमाश हरीशचंद्र के चांदी लेकर आने का इंतजार कर रहे थे। सुबह चार बजे जैसे ही हरीशचंद्र चांदी की सिल्लियां कार में रखकर और ड्राइवर चंद्रप्रकाश को वहां छोड़कर गया, बदमाशों ने धावा बोल दिया। महज तीन मिनट में बदमाश चांदी लूटकर भाग निकले।

एसएमएस से दे रहा था बदमाशों को पल-पल की जानकारी

शातिर हरीशचंद्र बदमाशों को एसएमएस करके पल-पल की जानकारी दे रहा था। उसने लूट की साजिश बनाते वक्त बदमाशों से कहा था कि वॉट्सएप पर बातचीत से पुलिस को शक हो सकता है और नेटवर्क फेल होने से नेट बंद होने की आशंका है।

इसलिए मैसेज से ही सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा। पुलिस उसे पकड़ न सके, इसके लिए वह भेजे गए और प्राप्त किए गए मैसेज तुरंत डिलीट कर देता था। पुलिस उसके मोबाइल फोन से डिलीट किया गया डाटा निकलवाने की कोशिश कर रही है।
 

यह थी वारदात

आगरा के बेलनगंज निवासी रितेश सोनी मंगलवार को अपने कर्मचारी हरीशचंद्र और ड्राइवर चंद्रप्रकाश के साथ कार से चांदी लेने लखनऊ आए थे। रितेश ने यहां फूलवाली गली में किराए का कमरा ले रखा है।

उन्होंने शिवम ट्रेडर्स से चांदी की सिल्लियां लीं और बुधवार सुबह चार बजे आगरा जाने के लिए चांदी कार में रखवा दीं। इसी दौरान पहले से मौजूद स्कॉर्पियो सवार बदमाश चांदी लूटकर भाग निकले। रितेश ने 13 घंटे बाद शाम करीब पांच बजे पुलिस को लूट की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में लूटपाट करते बदमाशों के दिखने के बाद केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed