{"_id":"5e6dad868ebc3ea7ed38d5c7","slug":"lucknow-police-arrested-baba-who-claimed-treatment-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नाम पर झाड़-फूंक करने वाला बाबा गिरफ्तार, 11 रुपये के ताबीज से इलाज का करता था दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नाम पर झाड़-फूंक करने वाला बाबा गिरफ्तार, 11 रुपये के ताबीज से इलाज का करता था दावा
Sun, 15 Mar 2020 09:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार किया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कोरोना की बीमारी को कमाई का जरिया बनाने वाले कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ताबीज और झांड़ फूंक के जरिए तांत्रिक कोरोना भगाने का दावा कर रहा था।
आपको बता दें कि झाड़-फूंक से कोरोना के इलाज का भ्रम फैलाने वाले लखनऊ के डालीगंज हाथी पार्क के सामने हरी टंकी के पास रहने वाले मो. अहमद सिद्दीकी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि झाड़-फूंक व ताबीज से इलाज संभव नहीं है। मो. अहमद सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
वजीरगंज इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि मो. अहमद ने 11 रुपये में ताबीज से इलाज का दावा करने वाला बकायदा पोस्टर भी अपने घर पर चस्पा कर दिया था।