{"_id":"63c6349ea88b2734c128cac0","slug":"lucknow-police-arrested-a-crook-with-a-reward-of-25-thousand-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के इनामी का कबूलनामा: बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी को सबक सिखाना था मकसद, इसलिए उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार के इनामी का कबूलनामा: बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी को सबक सिखाना था मकसद, इसलिए उठाया यह कदम
Tue, 17 Jan 2023 11:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:10 AM IST
सार
लखनऊ पुलिस ने 25 हजार के इनामी विपिन उर्फ विवेक मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 18 दिसंबर को थाने से भाग निकला था। पूछताछ में विपिन ने कुबूला कि उसकी पत्नी एक युवक से प्रेम करती है। जब वह जेल गया तो पत्नी बिहार के एक युवक के साथ रहने लगी। दोनों को सबक सिखाने के लिए ही भागा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में वजीरगंज थाने से फरार 25 हजार के इनामी विपिन उर्फ विवेक मौर्या को पुलिस 30 दिन बाद पकड़ पाई। पुलिस ने शातिर को बिरहाना रेलवे क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार किया है। पूछताछ में विपिन ने कुबूला कि उसकी पत्नी एक युवक से प्रेम करती है। जब वह जेल गया तो पत्नी बिहार के एक युवक के साथ रहने लगी। दोनों को सबक सिखाने के लिए ही भागा था।
एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के गौरिया निवासी विपिन को वजीरगंज पुलिस ने 17 दिसंबर को दबोचा था। दूसरे दिन थाने में नित्यक्रिया की बात कहकर आरोपी भाग निकला था। इस पर पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया था। साथ ही डीसीपी पश्चिम ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। तलाश में तीन टीमें लगाई गई थीं।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक, फरार होने के बाद विपिन प्रदेश के कई जिलों में रहा। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में भी छिपकर रहा। इस दौरान टीम ने करीब 32 स्थानों पर दबिश दी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कुछ दिन पहले उसकी लोकेशन लखनऊ में मिली थी। सूचना थी कि विपिन वकील के जरिये कोर्ट में समर्पण की तैयारी में है। इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
पहले भी दे चुका है चकमा
इससे पहले विपिन चार नवंबर को जिला कारागार से एडीजे-19 की कोर्ट में पेशी पर आने के समय पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद वजीरगंज पुलिस ने 44 दिन बाद उसे रेजीडेंसी से दबोचा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर चोरी, जालसाजी व आर्म्स एक्ट के 23 केस दर्ज हैं।