फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow players showed their strength, won four gold medals

Lucknow News: लखनऊ के खिलाड़ियों ने दम दिखाया, झटके चार स्वर्ण

Sat, 08 Nov 2025 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Lucknow players showed their strength, won four gold medals
42वीं सीनियर यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ की यशस्वी सिंह, अनन्या श्रीवास्तव, चांद बाबू व शुभम ने 41वीं सब जूनियर, नौवीं कैडेट एवं 42वीं सीनियर यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन तालिका में दबदबा कायम रखा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में चैंपियनशिप के दूसरे दिन लखनऊ ने चार स्वर्ण, चार रजत व छह कांस्य पदक झटके।

कानपुर नगर की सरिता शर्मा, बागपत की साइमा, कौशांबी के उत्सव दुबे, गोरखपुर के आयुष कुमार, प्रयागराज के अयान व मथुरा की विशाखा ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की। मेजबान के लिए क्षमा जोशी, स्पर्श गुप्ता, मनिष्का सिंह, गायत्री शुक्ला ने रजत पदक जीते। दृश्या श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, शिवांश यादव, चंदन कुमार, अर्णव, सत्यम ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

बालिका सब जूनियर (अंडर 20 किग्रा) में लखनऊ की यशस्वी सिंह ने स्वर्ण व चंदौली की अमायरा गुप्ता ने रजत पदक अपने नाम किए। बालिका सब जूनियर (अंडर 22 किग्रा) में लखनऊ की अनन्या श्रीवास्तव ने स्वर्ण, क्षमा जोशी ने रजत व दृश्या श्रीवास्तव ने कांस्य जीते। बालिका सब जूनियर के पुंमसे में अविका शर्मा ने कांस्य अपने नाम किया। बालक कैडेट (अंडर 33 किग्रा) में भी सभी पदक विजेता लखनऊ के खिलाड़ी रहे। चांद बाबू ने स्वर्ण, स्पर्श गुप्ता ने रजत एवं सिद्धार्थ कुमार व शिवांश यादव ने कांस्य पदक जीते। महिला सीनियर (अंडर 57 किग्रा) में कानपुर की सरिता शर्मा ने स्वर्ण व लखनऊ की मनिष्का सिंह ने रजत पदक जीते। महिला सीनियर (अंडर 53 किग्रा) में बागपत की साइमा ने स्वर्ण, प्रयागराज की तृप्ति कुमार ने रजत एवं गाजीपुर की आंचल यादव व देवरिया की शिवानी शर्मा ने कांस्य जीते। कैडेट बालक (अंडर 37 किग्रा) में लखनऊ के शुभम ने स्वर्ण, महराजगंज के अंकित चौहान ने रजत एवं लखनऊ के चंदन कुमार व अर्णव माहेश्वरी ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर पुरुष ( अंडर 63 किग्रा) में कौशांबी के उत्सव दुबे ने स्वर्ण, देवरिया के हर्ष कुमार ने रजत एवं लखनऊ के सत्यम यादव व सहारनपुर के राहुल मलिक ने कांस्य पदक जीते।

सीनियर पुरुष (अंडर 68 किग्रा) में गोरखपुर के आयुष कुमार ने स्वर्ण, आगरा के मुनेंद्र कुमार ने रजत एवं गाजियाबाद के यक्षवर्द्धन व बागपत के मुकुल कुमार ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक (अंडर 41 किग्रा) में प्रयागराज के अयान ने स्वर्ण, झांसी के कृष्णा राजपूत ने रजत एवं आगरा के पुनीत कुमार व प्रयागराज के विशु पाल ने कांस्य पदक जीते।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed