फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow-Patna flights cancelled amid festive rush, increasing problems

Lucknow News: त्योहारी भीड़ में लखनऊ-पटना की उड़ानें निरस्त, बढ़ी परेशानी

Tue, 28 Oct 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Patna flights cancelled amid festive rush, increasing problems
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। छठ पूजा के दौरान चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पटना जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानें फ्लाइट संख्या 6ई 797 (लखनऊ से पटना) और 6ई 799 (पटना से लखनऊ) रद्द रहीं। ये दोनों फ्लाइटें रविवार को भी कैंसिल थीं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन


इसके अलावा, सोमवार को कई अन्य उड़ानें भी देरी से चलीं। इंडिगो की दिल्ली (फ्लाइट 6ई 2159) और अहमदाबाद (फ्लाइट 6ई 935) जाने वाली उड़ानें भी लेट हुईं। लखनऊ से रियाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स) भी देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन

बैगेज चेकइन में लग रहा टाइम
त्योहारी सीजन में बढ़ी भीड़ के कारण यात्रियों को अन्य परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है। एक यात्री शुभांकर ने बताया कि ज्यादा भीड़ होने के कारण बैगेज चेकइन में एक-एक घंटे का समय लग रहा है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2918 के एक यात्री ने विमान में चार्जिंग पोर्ट न होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में घटी भीड़
दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के बाद ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ में उल्लेखनीय कमी आई है। त्योहारों से पहले ट्रेनों में सीट पाना बड़ी चुनौती थी, लेकिन सोमवार को स्थिति सामान्य रही। चारबाग, जंक्शन, ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई। प्लेटफॉर्म भी इस दौरान लगभग खाली नज़र आ रहे थे, जिससे यात्रियों को भी सीट के लिए पहले जैसी जद्दोजहद नहीं करनी पड़ रही है।

प्रतीकात्मक।

प्रतीकात्मक।

प्रतीकात्मक।

प्रतीकात्मक।

प्रतीकात्मक।

प्रतीकात्मक।

प्रतीकात्मक।

प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed