{"_id":"69948e04fc6bf60773078d0a","slug":"lucknow-passenger-found-with-live-cartridges-at-airport-forced-to-leave-flight-despite-showing-licence-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एयरपोर्ट पर यात्री के पास जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप, लाइसेंस दिखाने पर भी छोड़नी पड़ी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एयरपोर्ट पर यात्री के पास जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप, लाइसेंस दिखाने पर भी छोड़नी पड़ी फ्लाइट
Tue, 17 Feb 2026 09:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:19 PM IST
सार
Lucknow Airport: राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सोमवार को सीआईएसएफ ने एक यात्री को .32 बोर के कारतूस के साथ पकड़ा तो उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सोमवार को सीआईएसएफ ने एक यात्री को .32 बोर के कारतूस के साथ पकड़ा तो उसे हिरासत में ले लिया। यात्री इंडिगो की उड़ान से अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ गोवा घूमने जा रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान कारतूस मिलने पर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, शस्त्र लाइसेंस दिखाने पर उसे छोड़ दिया गया लेकिन इससे उसकी फ्लाइट छूट गई।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि कानपुर निवासी आकाश कुमार की बीती 11 फरवरी को शादी हुई थी। सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ लखनऊ एयरपोर्ट से दोपहर बाद करीब 3:30 बजे गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या (6ई 399) से गोवा घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान यात्री आकाश के बैग से सीआईएसएफ को .32 बोर का एक जिन्दा कारतूस मिला। इस पर सीआईएसएफ जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में यात्री ने अपने शस्त्र का लाइसेंस मंगवा कर दिखाया। यात्री ने बताया कि कारतूस गलती से उसके बैग में चला आया था जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। हालांकि, इस मामले को लेकर एयरपोर्ट और थाने के बीच काफी समय बीत जाने के कारण उसकी फ्लाइट छूट गई।
विज्ञापन