{"_id":"612d17cefee9636b494cabc0","slug":"lucknow-pac-jawan-dies-in-accident-cm-yogi-stopped-the-convoy-and-gave-instructions-for-better-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : हादसे में पीएसी के जवान की मौत, सीएम योगी ने काफिला रुकवा कर बेहतर इलाज के दिए थे निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : हादसे में पीएसी के जवान की मौत, सीएम योगी ने काफिला रुकवा कर बेहतर इलाज के दिए थे निर्देश
Mon, 30 Aug 2021 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:09 PM IST
सार
सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री को मथुरा से एयरपोर्ट आना था। इसके चलते एयरपोर्ट चौराहे पर लल्लू प्रसाद यादव तैनात थे। तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया।
विज्ञापन
लल्लू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में सरोजनी नगर में एयरपोर्ट के पास सोमवार देर शाम वीआईपी ड्यूटी के दौरान पीएसी का जवान अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच मथुरा से लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लाइट आ गई। एयरपोर्ट से निकलने पर हादसे की जानकारी पाकर मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाया और हादसे की जानकारी ली और साथ ही घायल जवान के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, लेकिन लोकबंधु अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी लल्लू प्रसाद यादव पीएसी की 35 बटालियन की ए कंपनी में तैनात थे। सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री को मथुरा से एयरपोर्ट आना था। इसके चलते एयरपोर्ट चौराहे पर लल्लू प्रसाद यादव तैनात थे। तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। सूचना पर एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा व सरोजिनी नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल पीएसी जवान को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
इसी बीच मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट के बाहर निकला तो हादसे की जानकारी पाकर वह रुक गए। मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षा अधिकारी को घायल जवान के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मगर अस्पताल ले जाने पर लल्लू प्रसाद यादव को मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर सरोजनी नगर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से हादसा करने वाले वाहन के बारे में जानकारी बताई जा रही है।मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं हादसे में मृत पीएसी जवान के परिजनों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन