{"_id":"627eb77cac956e1cbf13f5a3","slug":"lucknow-order-to-release-256-prisoners-who-got-life-imprisonment-the-process-of-releasing-500-prisoners-is-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : आजीवन कारावास पाए 256 बंदियों को रिहा करने का आदेश, चल रही है 500 कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : आजीवन कारावास पाए 256 बंदियों को रिहा करने का आदेश, चल रही है 500 कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया
Sat, 14 May 2022 09:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 May 2022 09:59 AM IST
सार
यह जानकारी देते हुए कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि सरकार के निर्णय के तहत सिद्ध दोष कैदियों की समयपूर्व रिहाई में स्थायी नीति एवं सामान्य दया याचिका के अंतर्गत इन बंदियों के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जेल प्रशासन ने आजीवन कारावास से दंडित 256 सिद्ध दोष कैदियों को समय पूर्व रिहाई के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा 500 कैदियों की रिहाई प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि सरकार के निर्णय के तहत सिद्ध दोष कैदियों की समयपूर्व रिहाई में स्थायी नीति एवं सामान्य दया याचिका के अंतर्गत इन बंदियों के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की भीड़ होने से संबंधी शिकायतों को देखते हुए नये जेल एवं बैरक बनाये जाने का प्रस्ताव किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आगरा जेल में नये बैरक का उद्घाटन किया जा चुका है। निर्माणाधीन नये जेल भी जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन