{"_id":"60e0a8d2f6797f34d320eea1","slug":"lucknow-on-the-complaint-of-corruption-properties-of-many-including-lda-employee-former-mla-are-being-searched","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : भ्रष्टाचार की शिकायत पर एलडीए कर्मचारी, पूर्व विधायक सहित कई की तलाशी जा रहीं संपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : भ्रष्टाचार की शिकायत पर एलडीए कर्मचारी, पूर्व विधायक सहित कई की तलाशी जा रहीं संपत्तियां
Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
सार
इन कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के जरिए काफी सम्पत्तियों अर्जिंत की हैं। पता लगाया जा रहा है कि एलडीए के लिपिक और मेट के नाम पर शहर में कितने मकान, प्लाट, काम्पलेक्स और दुकानें शहर में हैं।
विज्ञापन
investigation
विस्तार
भ्रष्टाचार के मामले को लेकर पूर्व विधायक, एलडीए कर्मचारियों सहित कई प्रमुख लोगों की अचल सम्पत्तियां तलाश की जा रही हैं। सतर्कता विभाग भ्रष्टाचार को लेकर जांच कर रहा है। जिसको लेकर विभाग की ओर से नगर निगम में दर्ज अचल सम्पत्तियों का ब्यौरा ढूंढा जा रहा है। उसको लेकर पुलिस अधीक्षक सतर्कता विभाग की ओर से नगर निगम को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
मकान और प्लाटों के आवंटन में धांधली को लेकर चर्चा में रहने वाली एलडीए के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टचार को लेकर जांच शुरू हुई है। जांच सतर्कता विभाग कर रहा है। खासबात यह है कि यह जांच जिन कर्मचारियों के खिलाफ शुरू हुई है उनमें एक लिपिक है और दूसरा मेट यानि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। इन कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जिसमें यह कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार के जरिए काफी सम्पत्तियों अर्जिंत की हैं। पता लगाने के लिए नगर निगम के गृहकर रिकार्ड का सहारा लिया जा रहा है। ताकि यह पता चल सके कि एलडीए के लिपिक शिव प्रताप सिंह और मेट ओम प्रकाश के नाम पर शहर में कितने मकान, प्लाट, काम्पलेक्स और दुकानें शहर में हैं।
विज्ञापन
झांसी के पूर्व विधायक की पता की रही सम्पत्ति
सतर्कता विभाग सेक्टर झांसी की ओर से वहां की गौराठ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की भी शहर में स्थित अचल सम्पत्तियों की जानकारी नगर निगम से मांगी गई है। सतर्कता विभाग केपुलिस अधीक्षक की ओर से सभी सम्पत्तियों के गृहकर की भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
इनकी सम्पत्तियां तलाश रहा सर्तकता विभाग
- एलडीए में लिपिक पद पर नियुक्त शिव प्रताप सिंह पुत्र गंगा बक्स सिंह केनाम पर शहर में कितने मकान, प्लाट और काम्प्लेक्स और दुकानें हैं। उसका पता लगाया जा रहा है।
- एलडीए में मेट पद पर नियुक्त ओम प्रकाश पुत्र शिवलाल सिंह, उनकी पत्नी गायत्री सिंह, पुत्र राजेश सिंह, राघवेंद्र सिंह उर्फ संतोष सिंह, पुत्री प्राची सिंह की शहर में कितने मकान, प्लाट शहर में उनका पता लगाया जा रहा है।
- झांसी की गौराठ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पुत्र बलभद्र सिंह के शहर में कितने प्लाट, मकान नगर निगम में दर्ज हैं उनका पता लगाया जा रहा है।