{"_id":"62ac0eed4d073c2fdf115087","slug":"lucknow-officer-silent-regarding-the-results-of-board-exams-cm-s-instructions-also-have-no-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर अफसर मौन, सीएम के निर्देश का भी कोई असर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर अफसर मौन, सीएम के निर्देश का भी कोई असर नहीं
Fri, 17 Jun 2022 10:49 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:49 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने भी नतीजे समय से घोषित करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौन हैं। अधिकारी परिणाम घोषणा की तारीख तो दूर संभावित तिथि भी नहीं बता रहे।
विज्ञापन
UP Board Result
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के रिजल्ट का लाखों परीक्षार्थियों को इंतजार है। मुख्यमंत्री योगी ने भी नतीजे समय से घोषित करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौन हैं। अधिकारी परिणाम घोषणा की तारीख तो दूर संभावित तिथि भी नहीं बता रहे। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों की उत्सुकता को दूर करने के लिए अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को प्रमुख अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो किसी ने बात नहीं की।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सरिता तिवारी व यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने मैसेज का भी जवाब नहीं दिया। वहीं, अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला का फोन नहीं लगा। अधिकारी लंबे समय से परिणाम को लेकर रहस्य बनाए हैं। नतीजों को लेकर परीक्षार्थी व अभिभाव उत्सुक हैं, लेकिन अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि अनौपचारिक रूप से कुछ अधिकारी अब 20 जून तक परिणाम घोषणा की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन