फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Obscenity from female doctor, case against the director and doctor of the hospital in Talkatora police station

लखनऊ : महिला चिकित्सक से अश्लीलता, तालकटोरा थाने में अस्पताल के निदेशक व डॉक्टर पर मुकदमा

Thu, 09 Dec 2021 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Dec 2021 08:16 PM IST
सार

डॉ. अरुण ने पीड़िता का दूसरा नंबर हासिल कर लिया और उसपर अश्लील मैसेज भेजने लगे। आरोप है कि 22 अक्तूबर को डॉ. अरुण ने व्हाट्सएप मैसेज भेजा और होटल में आने और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।

विज्ञापन
Lucknow: Obscenity from female doctor, case against the director and doctor of the hospital in Talkatora police station
मुकदमा दर्ज

विस्तार

ठाकुरगंज इलाके में स्थित एक नामी अस्पताल में काम करने वाली महिला चिकित्सक से सहयोगी नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर ने अश्लीलता की। पीड़िता ने इस संबंध में संस्थान के निदेशक से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि निदेशक ने पीड़िता को ही धमकाकर भगा दिया। पीड़िता ने तालकटोरा थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर व निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा राकेश कुमार के मुताबिक राजाजीपुरम इलाके में एक महिला डॉक्टर अपने परिवार के साथ रहती हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने ठाकुरगंज हरदोई रोड स्थित एक अस्पताल में  वरिष्ठ चिकित्सक के पद नौकरी शुरू की थी। उनके मुताबिक उनकी नौकरी के करीब छह माह बाद गोमतीनगर विनयखंड निवासी डॉ. अरुण कुमार ने उसी अस्पताल में नेफ्रोलॉजिस्ट के रूप में काम करना शुरू किया। पीड़िता का आरोप है कि शुरू से ही डॉ. अरुण कुमार का व्यवहार उनके सही नहीं था। वह उन पर अश्लील कमेंट करते थे। पीड़िता ने अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अश्वनी सिंह को इसकी जानकारी दी। लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद डॉ. अरुण व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने लगे। इसके चलते पीड़िता ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. अरुण ने पीड़िता का दूसरा नंबर हासिल कर लिया और उसपर अश्लील मैसेज भेजने लगे। आरोप है कि 22 अक्तूबर को डॉ. अरुण ने व्हाट्सएप मैसेज भेजा और होटल में आने और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। मैसेज देख पीड़िता परेशान हो गयी। पीड़िता ने अगले दिन निदेशक डॉ. अश्वनी सिंह से लिखित शिकायत की। इस पर डॉ. अश्वनी चैट पढ़कर उन पर गुस्साने लगे और आरोपित डॉक्टर का पक्ष लेते हुए धमकाया कि अगर यह बात कहीं भी बताई तो अंजाम बुरा होगा। साथ ही अस्पताल से निकल जाने की धमकी दी। वहीं आरोपी डॉ. अरुण कुमार का हौसला और बढ़ गए और वह मैसेज कर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने तालकटोरा थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने डॉ. अरुण कुमार और अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अश्वनी सिंह के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed