Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Now not every day, sweeping will be done on 6000 km roads of the city on the third day, opposition to

लखनऊ: अब रोजाना नहीं, तीसरे दिन लगेगी शहर की 6000 किमी सड़कों पर झाड़ू, प्रस्ताव का विरोध होना तय

Thu, 04 Jul 2024 06:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 04 Jul 2024 06:15 AM IST
सार

Cleaning arrangements in Lucknow: शहर के 77 वार्डों में सफाई का काम हैदराबाद की कंपनी एलएसए (लखनऊ स्वच्छता अभियान) को ठेके पर दिया गया है। 

विज्ञापन
Lucknow: Now not every day, sweeping will be done on 6000 km roads of the city on the third day, opposition to
सफाई की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के 77 वार्डों की 13000 किमी सड़कों में से महज 7000 किमी पर ही रोजाना झाड़ू लगेगी। 6000 किमी सड़क पर रोजाना के बजाय तीसरे दिन झाड़ू लगेगी। इसके लिए तैयार प्रस्ताव को लागू करने की तैयारी है। वहीं, दूसरी ओर ज्यादातर पार्षद इस प्रस्ताव का विरोध करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। यानी आगामी नगर निगम सदन में इसको लेकर हंगामा हो सकता है।
विज्ञापन


शहर के 77 वार्डों में सफाई का काम हैदराबाद की कंपनी एलएसए (लखनऊ स्वच्छता अभियान) को ठेके पर दिया गया है। सड़कों की सफाई को लेकर जो रिपोर्ट तैयार की गई उसके मुताबिक 77 वार्डों की 4000 किमी सड़कें ही सात मीटर से अधिक चौड़ी हैं। खास बात है कि अनुबंध के तहत कंपनी सात मीटर से कम चौड़ी सड़कों की ही सफाई करेगी। इसको लेकर तीन महीने पहले सदन में यह तय हुआ था कि नगर निगम प्रशासन पार्षदों और अधिकारियों की एक समिति बनाएगा जो वार्डों में सर्वे कराएगी। इसमें तय होगा कि सफाई का काम किस तरह से कराया जाएगा। अभी तक समिति तो नहीं बनी, मगर प्रस्ताव तैयार हो गया है।
विज्ञापन


यह बदलाव क्यों
सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव खर्च बचाने को लेकर किया जा रहा है। इसके पीछे मंशा है कि कंपनी को ठेके पर दिए गए वार्डों में कूड़ा प्रबंधन का काम 257 करोड़ रुपये के अंदर ही कराया जा सके। यदि अभी की तरह सफाई कराई जाएगी तो यह खर्च 500 करोड़ से पार चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी आदेश जारी नहीं 
नई कंपनी सिर्फ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का ही काम कर रही है। कंपनी को झाड़ू लगाने का काम देने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। कार्यदायी संस्थाओं का समय भी एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अभी वही सफाई करेंगी। व्यवस्था बदलने में अभी समय लगेगा।- इंंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed