{"_id":"68fa413db866d22ec90767ef","slug":"lucknow-no-standing-space-in-trains-even-toilets-are-occupied-north-eastern-railway-has-created-a-war-ro-2025-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ट्रेनों में खड़े होने की जगह नहीं...शौचालय पर भी कब्जा; पूर्वोत्तर रेलवे ने बनाया 'वॉर रूम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ट्रेनों में खड़े होने की जगह नहीं...शौचालय पर भी कब्जा; पूर्वोत्तर रेलवे ने बनाया 'वॉर रूम'
Thu, 23 Oct 2025 08:22 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 23 Oct 2025 08:22 PM IST
सार
ट्रेनों की महिला व दिव्यांग बोगियों में भी यात्रियों की भीड़ ने कब्जा जमा लिया था। चारबाग स्टेशन पर बोगियों से लोगों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोशिशें नाकाफी साबित हुईं।
विज्ञापन
ट्रेनों में तगड़ी भीड़ दिखी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
दीपावली व भैया दूज के बाद दिल्ली, मुंबई, बिहार रूट की ट्रेनों में बृहस्पतिवार को ठसाठस भीड़ रही। बहुत से लोगों को बोगियों में खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। शौचालय में भी यात्रियों ने कब्जा जमा लिया। महिला, दिव्यांग व लगेजयान तक में भीड़ जा घुसी। आरपीएफ व जीआरपी जवान व्यवस्थाओं को बनाए रखने में विफल साबित हुए, जिससे अराजकता की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ये हाल चारबाग रेलवे स्टेशन सहित कमोबेश शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिला। त्योहार बाद लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार रूट की ट्रेनों में यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ उमड़ी। गोरखपुर से पनवेल जाने वाली गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को जब रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्रियों की भीड़ बोगियों में काबिज हो गई।
विज्ञापन
जनरल व स्लीपर बोगियों के पैसेज से लेकर शौचालय तक में यात्री खड़े रहने की जगह बनाने के लिए जूझते नजर आए। यही हाल त्रिवेणी एक्सप्रेस में देखने को मिला। ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। यात्री बोगी के दरवाजे का हैंडल पकड़कर सफर करते दिखे।
विज्ञापन
आरपीएफ उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्थाएं चरमरा गईं। लखनऊ से रवाना होने वाली गोमती एक्सप्रेस, पद्मावत, गोरखधाम, अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, सद्भावना, मरुधर आदि ट्रेनों में भी ऐसे ही हालात रहे।
नहीं खाली करा सके महिला व दिव्यांग बोगियां
ट्रेनों की महिला व दिव्यांग बोगियों में भी यात्रियों की भीड़ ने कब्जा जमा लिया था। चारबाग स्टेशन पर बोगियों से लोगों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। यात्री इन बोगियों के अतिरिक्त लगेजयान तक में जबरदस्ती घुसे रहे।
आरक्षित सीटों पर भी कब्जा
चारबाग, लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर आदि रेलवे स्टेशनों से रवाना होने वाली ट्रेनों में आरक्षण करवाकर सफर करने वाले मुसाफिर भी परेशान नजर आए। स्लीपर व एसी बोगियों में भी अपनी आरक्षित सीट तक पहुंचने में यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। आरपीएफ ने कई यात्रियों को उनकी सीटों तक पहुंचाने में मदद की।
भीड़ की वजह से लटकर यात्रा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे रेलवे अफसर
छठ पर्व पर यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने एवं भीड़ नियंत्रण व निगरानी के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से वॉर रूम बनाया गया है। लखनऊ जंक्शन व गोरखपुर स्टेशन पर इन्हें बनाया गया है।
साथ ही 24 घंटे अफसरों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई। स्टेशनों पर यात्रियों की सहायता के लिए बूथ बनाए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छठ की तैयारियों के तहत गोरखपुर, लखनऊ जं, बादशाहनगर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, सीतापुर, लखीमपुर, बढ़नी आदि पर यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
लखनऊ जंक्शन एवं गोरखपुर स्टेशन पर 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए ‘वॉर रूम’ बनाया गया है। साथ ही अन्य रेलवे स्टेशनों पर चौबीस घंटे शिफ्टवार अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी स्टेशनों पर ‘मे आई हेल्प यू’ सहायता बूथ बनाए गए हैं। टिकट काउंटरों में वृद्घि की गई है।
आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन(एटीवीएम) के लिए अधिक संख्या में फैसिलिटेटर नियुक्त किए हैं। त्वरित भुगतान के लिए जनरल टिकट काउंटर सहित रिजर्वेशन काउंटरों पर क्यूआर कोड लगाए गए है। सीसीटीवी से स्टेशनों की निगरानी हो रही है।