{"_id":"6041343c8ebc3e150130cee8","slug":"lucknow-no-negative-marking-in-entrance-exam-lucknow-news-lko567950692","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : प्रवेश परीक्षा में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग, नए सत्र में दाखिले की कवायद तेज, जून में प्रस्तावित की जा रही है प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : प्रवेश परीक्षा में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग, नए सत्र में दाखिले की कवायद तेज, जून में प्रस्तावित की जा रही है प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
Lucknow ; No negative marking in entrance exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 में स्नातक प्रवेश की कवायद तेज हो गई है। कोरोना काल के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार विद्यार्थियों को राहत देते हुए नेगेटिव मार्किंग नहीं करने का निर्णय लिया है। जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ा विस्तृत कार्यक्रम व दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले साल कोविड के चलते मेरिट के आधार पर प्रवेश किए थे। अब स्थिति काफी सामान्य हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र में प्रवेश परीक्षा के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।
इससे पहले विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी। पेपर में 100 सवाल पूछे गए थे। एक सवाल के सही जवाब पर 4 नंबर मिलते थे और गलत जवाब देने पर 1 नंबर कटता था। किंतु इस बार नेगेटिव मार्किंग को समाप्त किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस साल स्नातक प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों को इससे राहत मिलेगी। नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होने वाली है। वहीं, प्रवेश परीक्षा जून में प्रस्तावित है।
सेल्फ फाइनेंस कोर्सों की देंगे अपडेट
लखनऊ विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में प्रवेश आवेदन के साथ कोर्सों से जुड़े नियमों की अपडेट भी देगा। वहीं, प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद यह भी बता दिया जाएगा कि किस-किस कोर्स में प्रवेश आवेदन निर्धारित नियमों के अनुसार नहीं आए और उसमें प्रवेश होंगे या नहीं। बता दें कि इस साल दो सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में निर्धारित आवेदन न होने के कारण प्रवेश नहीं लिए गए, जिसे लेकर विद्यार्थी अभी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
6 तक जमा करें छात्रवृत्ति आवेदन की कॉपी
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2020-21 में प्रवेशित विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग के छात्रवृत्ति आवेदन का प्रिंट आउट 6 मार्च तक जमा कराने को कहा है। विद्यार्थी आवेदन फार्म की प्रति विवि में सीपीएमटी भवन स्थित छात्रवृत्ति काउंटर पर जमा करा सकते हैं।