फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Nine days later, police are still evading Shraddha; Shiva's mother writes to the Chief Minister, mak

लखनऊ: नौ दिन के बाद भी पुलिस से क्यों दूर है श्रद्धा? शिवा की मां ने सीएम को लिखा पत्र; रखीं ये सात मांगें

Sat, 17 Oct 2026 10:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Oct 2026 10:39 PM IST
सार

Shiva Sharma murder case: घटना के बाद श्रद्धा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए। पुलिस को इन वीडियो के पोस्ट होने की जगह की जानकारी है, हालांकि अधिकारी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Nine days later, police are still evading Shraddha; Shiva's mother writes to the Chief Minister, mak
अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगी श्रद्धा दुबे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिकन कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक दानिश और अन्य आरोपी नौ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं लेकिन अब तक उनकी मौजूदा लोकेशन का पता नहीं चल सका है। आरोपियों की आखिरी लोकेशन भारत-नेपाल सीमा पर मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से मदद मांगी है। इस बीच, शिवा की मां रंजना शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष और समयबद्ध जांच समेत सात मांगें रखी हैं।

विज्ञापन


घटना के बाद श्रद्धा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए। पुलिस को इन वीडियो के पोस्ट होने की जगह की जानकारी है, हालांकि अधिकारी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा के कुछ मददगार इन वीडियो को वायरल कर रहे हैं। छानबीन में पुलिस को ऐसे कई लोगों के नाम पता चले हैं, जिनकी गतिविधियों पर सर्विलांस की मदद से नजर रखी जा रही है। नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। गैरजमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन


सर्विलांस से जुड़े पुलिसकर्मियों के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल फोन 14 अक्तूबर तक सक्रिय थे और उनकी कुछ लोकेशन भी मिली थीं। इसके बाद से कोई लोकेशन नहीं मिली। आशंका है कि आरोपी नेपाल में किसी सुरक्षित ठिकाने पर हैं और मददगारों के संपर्क में हैं। बहराइच पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा और उसके साथ मौजूद आरोपियों ने नेपाल में अलग-अलग जगहों पर पनाह ली है और वे रोज ठिकाना बदल रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि श्रद्धा सर्विलांस से बचने के लिए नेपाल के सिमकार्ड का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अदालत में सरेंडर करने की फिराक में हैं। दशहरे की छुट्टी के बाद उनके सरेंडर करने की आशंका जताई जा रही है। जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गई हैं।

Trending Videos

श्रद्धा के करीबी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय को छह माह के लिए जिलाबदर

 मामले की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के कुछ हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टरों से भी संबंध बताए जा रहे हैं। इनमें मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय का नाम शामिल है। घटना के बाद श्रद्धा और ऋषभ का एक साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब जेसीपी क्राइम की कोर्ट ने ऋषभ को छह माह के लिए जिलाबदर करने का आदेश दिया है।

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि कारोबारी शिवा शर्मा से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर उन पर जानलेवा हमला करने के मामले में ऋषभ आरोपी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट और लूट के 18 से अधिक मामले दर्ज हैं। कुछ माह पहले ऋषभ ने शिवा से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोप है कि रकम न देने पर उसने शिवा को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में शिवा की मां रंजना ने ऋषभ और उसके आठ से दस साथियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में ऋषभ जेल गया था और हाल ही में जमानत पर छूटा था।

इंस्पेक्टर के मुताबिक, ऋषभ अलीगंज थाने में दर्ज लूट के एक मामले में भी फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। अब जेसीपी क्राइम की कोर्ट ने उसे छह माह तक जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है।

शिवा की मां ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रखीं सात मांगें

Lucknow: Nine days later, police are still evading Shraddha; Shiva's mother writes to the Chief Minister, mak
शिवा की मां रंजना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

 कारोबारी शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखकर निष्पक्ष और समयबद्ध जांच समेत सात मांगें रखी हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि उनके पुत्र की मृत्यु की सच्चाई सामने आनी चाहिए और जो भी दोषी साबित हों, उन्हें कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिए।

शिवा की मां की सात मांगें
- शिवा शर्मा की मौत के मामले में तत्काल निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए।
- श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच हो। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
- घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन, डिजिटल साक्ष्य, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण सबूत सुरक्षित रखकर उनकी जांच कराई जाए।
- मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यकतानुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में जांच कराई जाए।
- लापरवाही, साक्ष्यों से छेड़छाड़ या जांच को प्रभावित करने का प्रयास सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
- पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक सहायता दी जाए तथा जांच की प्रगति से अवगत कराया जाए।
- सभी आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों और कानून के अनुसार कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

यह है मामला

Lucknow: Nine days later, police are still evading Shraddha; Shiva's mother writes to the Chief Minister, mak
श्रद्धा शर्मा और शिवा शर्मा। - फोटो : amar ujala

हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर नौ अक्तूबर की रात अलीगंज के कपूरथला निवासी चिकन कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, चालक दानिश, आदिल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हजरतगंज थाने में बेटे की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed