फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Youth drowned in Gomti river, came to Ramghat to celebrate birthday party, bodies of two found, search for third continues

Lucknow News : गोमती में डूबे तीन युवकों में से दो के शव मिले, दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने आए थे सभी

Thu, 07 Jul 2022 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 07 Jul 2022 12:13 AM IST
सार

अपने भाई अभिषेक गौतम को खोजते हुए उसका बड़ा भाई शिवांशु पहुंचा। शिवांशु के अनुसार, सुबह बहुत प्रयास के बाद उसके दोस्तों ने बताया कि वह गोमती में डूब गया है। पुलिस ने जब निकाले गए शव का फोटो उसे दिखाया तो वह बदहवास हो गया।

विज्ञापन
Lucknow News : Youth drowned in Gomti river, came to Ramghat to celebrate birthday party, bodies of two found, search for third continues
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ : बख्शी का तालाब में विकासनगर गंजरहा पुरवा निवासी रजनीश की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए मंगलवार को उसके मोहल्ले के नौ दोस्त चन्द्रिका देवी मंदिर के पास गोमती के रामघाट पुल के नीचे आए थे। इस दौरान बीयर और शराब पीने के बाद सभी नदी में नहाने लगे। सबसे पहले अभिषेक गौतम डूबने लगा तो उसे बचाने गए आदित्य और सुमित भी डूब गए। अभिषेक और आदित्य के शव बुधवार सुबह गोताखोरों ने खोज लिए लेकिन सुमित का कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


रामघाट पर बुधवार को अपने भाई अभिषेक गौतम को खोजते हुए उसका बड़ा भाई शिवांशु पहुंचा। शिवांशु के अनुसार, सुबह बहुत प्रयास के बाद उसके दोस्तों ने बताया कि वह गोमती में डूब गया है। पुलिस ने जब निकाले गए शव का फोटो उसे दिखाया तो वह बदहवास हो गया। इसके बाद शिवांशु के परिवारीजनों के साथ गोमती में डूबे अन्य दो युवकों के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद गोताखोरों ने आदित्य गौतम के शव को भी खोज निकाला। कठवारा चौकी इंचार्ज द्वारिका प्रजापति ने पंचनामा के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। वहीं बुधवार शाम तक 14 वर्षीय सुमित गौतम की तलाश जारी थी।

विज्ञापन


रामघाट पर पहले भी आ चुके थे युवक
मंगलवार को रजनीश का बर्थडे था। पार्टी मनाने आए गोलू, सतेन्द्र, आयुश, सौरभ, रजनीश और रवि ने बताया कि वे लोग इसके पहले भी रामघाट पर पार्टी करने आ चुके थे। मंगलवार को सभी बाइक और स्कूटी से आए थे। सभी ने बीयर और शराब पी। फिर गोमती में नहाने लगे। सौरभ ने बताया कि उसको भूख लगी तोे वह दो साथियों के साथ टिक्की-चाट लेने के लिए मंदिर चला गया। लौटकर आया तो देखा कि अभिषेक डूब रहा है। उसे बचाने के लिए आदित्य गया तो वह भी डूबने लगा। इसके बाद सुमित गया तो वह भी डूब गया। युवकों ने बताया कि काफी कोशिश के बाद भी जब वे अपने तीनों साथियों को नहीं बचा पाए तो पुलिस के डर से एक स्कूटी को चन्द्रिका देवी मंदिर गेट के पास खड़ी कर सामान बटोरकर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार किमी. तक गोमती में तलाशा
माल थाना क्षेत्र के तेहतना गांव के करीब 12 गोताखोरों ने बुधवार सुबह से गोमती की गहराई में डूबे युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। इसमें विजय कश्यप, हिमांशु, करन, विजय पाल, शोभाराम, तन्नू, खिल्लन, जगदीश, महेश, सकटू और छोटू की मदद से पीएसी 32वीं वाहिनी टीम ने मोटरबोट के जरिये सुबह एक शव को खोज निकाला। जबकि दूसरे शव को लगभग 11 बजे गोमती के पानी में झाड़ियों के बीच पाया गया। तीसरे युवक का पता नहीं चल सका। इस दौरान गोमती में चार किलोमीटर तक गोताखोरों ने युवकों की तलाश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed