{"_id":"6478c4b9c5116ff65a0077d7","slug":"lucknow-news-yogi-cabinet-will-be-expanded-only-after-lok-sabha-elections-not-in-favor-of-taking-risk-before-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोकसभा चुनाव के बाद होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, चुनाव से पहले जोखिम लेने के पक्ष में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोकसभा चुनाव के बाद होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, चुनाव से पहले जोखिम लेने के पक्ष में नहीं
Fri, 02 Jun 2023 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:27 AM IST
सार
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए मोदी मंत्रिमंडल में यूपी के कुछ सांसदों को जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ही विस्तार और पुनर्गठन होगा। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल करने के पक्ष नहीं हैं। अलबत्ता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में आगामी दिनों में फेरबदल प्रस्तावित हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए मोदी मंत्रिमंडल में यूपी के कुछ सांसदों को जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से योगी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। जबकि भाजपा के रणनीतिकार फिलहाल मंत्रिमंडल पुनर्गठन या विस्तार का पक्षधर नहीं हैं। उनका मानना है कि फिलहाल किसी भी तरह का बदलाव करने से कोई समाज या विधायक नाराज होगा तो कोई संतुष्ट होगा। इससे माहौल खराब होने के साथ कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
लिहाजा सैद्धांतिक रूप से तय हुआ है कि मंत्रिमंडल का विस्तार या पुनर्गठन लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ही किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा, उनके चुनाव जीतने की स्थिति में मंत्रिमंडल में कुछ पद खाली हो जाएंगे। वहीं कुछ कामकाज और छवि को लेकर पार्टी व सरकार के पैमाने पर खरे नहीं उतरने वाले मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाएगा। संगठन के कुछ पदाधिकारियों को सरकार में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन