फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Woman murdered to get Rs 50 lakh for insurance

Lucknow News : बीमा के 50 लाख पाने के लिए महिला की कराई हत्या, पति-ससुर भी साजिश में शामिल, तीन गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2024 06:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Oct 2024 06:29 AM IST
सार

लखनऊ में चिनहट में साजिश के तहत एक युवक ने युवती से शादी की। चार कार समेत छह वाहन उसके नाम पर फाइनेंस करवाए। 10 लाख का मुद्रा लोन लिया और 50 लाख रुपये का इंश्योरेंस कराया।

विज्ञापन
Lucknow News: Woman murdered to get Rs 50 lakh for insurance
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

चिनहट के कंचनपुर मटियारी निवासी युवक ने साजिश के तहत शादी की। फिर पत्नी के नाम पर चार कार समेत छह वाहन फाइनेंस करवाए। 10 लाख का मुद्रा लोन लिया और पत्नी का 50 लाख रुपये का इंश्योरेंस भी कराया।

बीमा की रकम हड़पने और फाइनेंस कराए वाहनों के लोन से छुटकारा पाने के लिए युवक ने पिता और चार साथियों के साथ मिलकर पत्नी को कार से कुचलवा दिया, जिससे हत्या हादसा लगे। हुआ भी यही, लेकिन बीमा कंपनी की सतर्कता से सवा साल बाद चिनहट पुलिस ने आरोपियों की साजिश का पर्दाफाश कर मंगलवार को तीन को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी जेल भेजे गए। महिला का पति, ससुर और एक अन्य आरोपी प्रतापगढ़ का अभिषेक शुक्ला भागा हुआ है।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि 20 मई 2023 को मटियारी के राधापुरम में पूजा यादव (28) की हादसे में मौत की पुलिस को सूचना मिली। इंदिरानगर सेक्टर 12 निवासी कार चालक दीपक वर्मा को मौके से पकड़ा गया था। पुलिस ने हादसे में कार्रवाई की। कुछ वक्त पहले पूजा के पति अभिषेक ने बीमा की रकम के लिए क्लेम किया। इसकी प्रक्रिया में जांच के दौरान शक होने पर कंपनी ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
दोबारा विवेचना में सामने आया कि अभिषेक और उसके पिता राम मिलन ने पूजा की हत्या कराई थी। मामले में इंदिरानगर सेक्टर 12 के दीपक वर्मा (मूल पता- सूरजगंज मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी), डालीगंज निवासी अधिवक्ता आलोक निगम और रियल एस्टेट का काम करने वाले राधापुरम कॉलोनी चिनहट के कुलदीप सिंह (मूल पता-बसौली मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी) को गिरफ्तार किया गया है। महिला के परिजन और ससुराली दोनों पेशे से मजदूर हैं।
सालभर रची साजिश, तब दिया अंजाम

वर्ष 2021 से वारदात की साजिश रची गई, जिसमें आरोपी कुलदीप की बड़ी भूमिका रही। योजना के तहत अप्रैल 2022 में अभिषेक की अयोध्या निवासी पूजा से शादी कराई गई। पूजा की यह दूसरी शादी थी। कुलदीप ने सारे फर्जी दस्तावेज तैयार किए। आईटीआर भरा। शादी के कुछ ही महीने के अंदर पूजा के नाम पर बड़ा इंश्योरेंस कराया गया। चार कारें और दो बाइक फाइनेंस कराईं। दस लाख रुपये का मुद्रा लोन भी ले लिया गया। साजिश में अधिवक्ता भी शामिल था, इसलिए शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया।

कुलचने वाला अभी गिरफ्त से दूर

एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि उस दौरान दर्ज किए गए केस में बताया गया था कि जिस कार से हादसा हुआ वह दीपक चला रहा था। हालांकि, जांच में सामने आया है कि आरोपी अभिषेक शुक्ला ने पूजा को कार से रौंदा था।

अपनी आंखों से देखी बहू की हत्या
वारदात के दिन पूजा दवा लेने के लिए जा रही थी। उसके पति और ससुर को इसका पता था। साजिश के तहत अन्य लोगों को जानकारी दी। अभिषेक कार लेकर पहले से खड़ा था। पूजा ससुर के साथ जा रही थी। ससुर की आंखों के सामने ही अभिषक ने उसे कार से रौंद दिया।

करीब 20 लाख रुपये हड़प चुके थे
पुलिस की जांच में सामने आया कि पूजा के नाम पर कई छोटे बीमा भी थे। घटना के बाद इनके क्लेम के करीब 20 लाख रुपये आरोपियों ने हासिल कर आपस में बांट लिए। बड़ी रकम वाला बीमा क्लेम लेने की कोशिश की तो जांच में खुलासा हो गया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जोड़ीं कड़ियां
बीमा कंपनी से जब संदेह जताकर पुलिस से शिकायत की तो अफसर सक्रिय हुए। केस से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया। सबसे पहले दीपक से पूछताछ की, क्योंकि हादसे वाले केस में वही बतौर चालक आरोपी था। पुलिस के मुताबिक उसकी कॉल डिटेल में पूजा के पति, ससुर आदि के नंबर मिले। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना कुबूल की।


पहले कत्ल किया, फिर पंचायत नामा भी भरा
डीसीपी ने बताया कि पूजा की हत्या के बाद आरोपियों दीपक, अभिषेक शुक्ला, राम मिलन, अभिषेक व कुलदीप ने पंचायत नामा भी भरा। तफ्तीश में पता चला कि अभिषेक शुक्ला अपने परिचित विजय बहादुर की कार मांगकर लाया था। वारदात के बाद विजय बहादुर से बोला कि मामूली एक्सीडेंट हुआ है। फिर कार रिपेयर करवाकर वापस दे दी गई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed