फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Truck running away after the accident crushed youth riding a bike, both died on the spot

Lucknow News : हादसा कर भागते ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

Mon, 06 Nov 2023 08:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Nov 2023 08:17 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक ट्रक गंगागंज से नगराम की तरफ जा रहा था। गोसाईंगंज के रसूलपुर चौराहे पर ट्रक ने एक युवक को टक्कर मार दी। ये देख वहां मौजूद महेंद्र कुमार शर्मा (18) निवासी रसूलपुर, गोसाईंगंज और रीतेश वर्मा (22) निवासी मलौली, गोसाईंगंज ने बाइक से ट्रक का पीछा करना शुरू किया।

विज्ञापन
Lucknow News: Truck running away after the accident crushed youth riding a bike, both died on the spot
demo pic

विस्तार

लखनऊ में गोसाईंगंज में सोमवार को युवक को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक का बाइक सवार दो युवकों ने पीछा कर रुकवाने का प्रयास किया। मगर ट्रक दोनों युवकों को रौंदते हुए गुजर गया। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर जाकर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक ट्रक गंगागंज से नगराम की तरफ जा रहा था। गोसाईंगंज के रसूलपुर चौराहे पर ट्रक ने एक युवक को टक्कर मार दी। ये देख वहां मौजूद महेंद्र कुमार शर्मा (18) निवासी रसूलपुर, गोसाईंगंज और रीतेश वर्मा (22) निवासी मलौली, गोसाईंगंज ने बाइक से ट्रक का पीछा करना शुरू किया।
विज्ञापन


नगराम के बजगहिया चौराहे पर ट्रक को ओवरटेक कर बाइक सवार आगे निकले और चालक को रुकने का इशारा किया। मगर चालक ने ट्रक रोकने के बजाय बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। महेंद्र व रीतेश गिरे तो ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर आगे एक पेट्रोल पंप के पास चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क कर उसे बुलाया गया है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ट्रक ने पहले जिसे टक्कर मारी, वह मामूली घायलट्रक ने रसूलपुर चौराहे के पास जिस युवक को टक्कर मारी थी उसे मामूली चोट आई थी। हालांकि हादसा देख लगा था कि वह गंभीर है। इसी वजह से महेंद्र व रीतेश ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया था। बाइक बहुत रफ्तार में भगाई थी। करीब तीन किलोमीटर तक पीछा किया था, तब जाकर वह ट्रक को ओवरटेक कर सके थे।


रोकने के बजाय बढ़ा दी थी रफ्तार
बाइक सवारों के ओवरटेक करने पर चालक ने ट्रक की रफ्तार कम करने के बजाय बढ़ा दी थी। चालक भागने का प्रयास कर रहा था। हैरानी इस बात की है कि उसने दोनों को रौंद दिया। महेंद्र इंटरमीडिएट का छात्र था जबकि रीतेश झालर लाइट लगाने का काम करता था। हादसे की सूचना पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed