{"_id":"62ecc8d5cb2197070d15e0fe","slug":"lucknow-news-tricolor-campaign-of-sp-will-start-from-tirwa-in-kannauj-campaign-will-run-from-august-9-to-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: कन्नौज के तिर्वा से शुरू होगा सपा का तिरंगा अभियान, नौ से 15 अगस्त तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: कन्नौज के तिर्वा से शुरू होगा सपा का तिरंगा अभियान, नौ से 15 अगस्त तक चलेगा
Fri, 05 Aug 2022 01:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:11 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपने-अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक दिवस है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा का राष्ट्र ध्वज तिरंगा अभियान नौ अगस्त को कन्नौज के तिर्वा तहसील के झउवा गांव से शुरू होगा। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों से भेंट कर उनका सम्मान भी करेंगे।
विज्ञापन
सपा के इस अभियान के तहत प्रदेश में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपने-अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक दिवस है। यह आजादी के संघर्ष के शहीदों को नमन करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का भी यह दिन है।
विज्ञापन
सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
सपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व एमएलसी एसआरएस यादव की जयंती मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन