फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Traffic system will be changed in Lucknow from 11 am on Thursday due to Chehallum

Lucknow News : चेहल्लुम को लेकर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से बदली रहेगी लखनऊ में यातायात व्यवस्था

Wed, 06 Sep 2023 09:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Sep 2023 09:03 PM IST
सार

चेहल्लुम के जुलूस को लेकर गुरुवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। जुलूस के दौरान इमरजेंसी में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहन को पुलिस द्वारा निकलवाया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow News: Traffic system will be changed in Lucknow from 11 am on Thursday due to Chehallum
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चेहल्लुम के जुलूस को लेकर गुरुवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। जुलूस दोपहर में नाजिम साहब इमामबाड़ा से शुरू होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, थाना बाजारखाला, लाल माधव (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी और विक्रम कार्टन मिल होते हुए कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा। इसको लेकर गुरुवार सुबह 11 बजे से ही डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। जुलूस के दौरान इमरजेंसी में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहन को पुलिस द्वारा निकलवाया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर लोग संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसका रखें ध्यान
- टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, संबंधित वाहन गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज सआदतगंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

- कमला नेहरू क्रॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) चौराहा से यातायात नक्खास व टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेडिकल कॉलेज चौक होकर जा सकेगा।
- रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। संबंधित वाहन मेडिकल कॉलेज या नाका के रास्ते जा सकेंगे।
- नक्खास तिराहे से टूडियागंज की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात रकाबगंज पुल होकर जाएगा।
- हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। संबंधित को टिकैत राय तालाब व राजाजीपुरम के रास्ते जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य तक जाएगा।
- एवरेडी तिराहे से यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर तिराहे) की ओर नहीं जा सकेगा। वाहनों को भूसा मंडी, मवैया व आलमबाग के रास्ते जाना होगा।
- रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहे से यातायात एवरेडी या विक्रम काॅटन मिल व कर्बला तालकटोरा की ओर नहीं जा सकेगा। संबंधित यातायात को भरत पुरी रोड राजाजीपुरम के रास्ते जाना होगा।
- आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लंगडा फाटक ओवर ब्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल व ऐवररेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात लंगडा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

- ए ब्लॉक राजाजीपुरम (यूनियन बैंक) तिराहा से कोई यातायात कर्बला तालकटोरा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- भूसा मंडी तिराहे से ऐवररेडी तिराहे की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। संबंधित वाहन ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जाएंगे।
- मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेगा। इसे आलमबाग सूर्यनगर होकर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed