{"_id":"635a1425dc9d83548644880a","slug":"lucknow-news-tractor-hit-the-truck-from-behind-two-laborers-on-the-trolley-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : ट्रैक्टर ने पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, ट्राली पर सवार दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : ट्रैक्टर ने पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, ट्राली पर सवार दो मजदूरों की मौत
Thu, 27 Oct 2022 10:50 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:50 AM IST
सार
टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर टूट कर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्राली में बैठे फूलचंद्र और सचिन निवासी थाना बछरांवा की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
लखनऊ में पीजीआई बछरावां थाना क्षेत्र ईंट लादकर आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से ट्राली में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
्र
शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे रायबरेली की तरफ से ईट लाद कर आ रहा एक ट्रैक्टर कल्ली के पास आगे जा रहे ट्रक ट्राला को ओवरटेक करने के चक्कर पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर टूट कर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्राली में बैठे फूलचंद्र (27) और सचिन (20) निवासी बछरांवा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली को किनारे कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन