{"_id":"6401dbe51178c3e09a00c124","slug":"lucknow-news-three-ips-transferred-three-cos-who-have-completed-training-got-posting-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : तीन आईपीएस का तबादला, प्रशिक्षण पूरा कर चुके तीन सीओ को मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : तीन आईपीएस का तबादला, प्रशिक्षण पूरा कर चुके तीन सीओ को मिली तैनाती
Fri, 03 Mar 2023 05:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:07 PM IST
सार
डीजीपी मुख्यालय ने प्रशिक्षण पूरा कर चुके तीन डिप्टी एसपी को जिलों में पहली तैनाती प्रदान की है। आदेश के मुताबिक प्रियाशी पाल को एनआईयू गाजियाबाद, देवेश सिंह को जौनपुर, शेखर सेंगर को गाजीपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर
विस्तार
राज्य सरकार ने शुक्रवार को तीन आईपीएस का तबादला कर दिया। महोबा में कार्यवाहक एसपी अपर्णा गुप्ता को स्थायी कर दिया गया है। बताते चलें कि महोबा की एसपी सुधा सिंह के पति आईपीएस एवं एसपी बिजनौर दिनेश सिंह के अस्वस्थ होने पर अवकाश पर चली गयी थीं। शासन ने सुधा सिंह को गाजियाबाद स्थित पीएसी की 47वीं वाहिनी का सेनानायक बना दिया है। वहीं 47वीं वाहिनी में तैनात कल्पना सक्सेना को पीटीएस मुरादाबाद का सेनानायक बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण पूरा कर चुके अफसरों को पहली तैनाती
डीजीपी मुख्यालय ने प्रशिक्षण पूरा कर चुके तीन डिप्टी एसपी को जिलों में पहली तैनाती प्रदान की है। आदेश के मुताबिक प्रियाशी पाल को एनआईयू गाजियाबाद, देवेश सिंह को जौनपुर, शेखर सेंगर को गाजीपुर भेजा गया है।
विज्ञापन