फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Three IAS transferred late night, Bhoosreddy took over as RERA chairman

Lucknow News : देर रात तीन आईएएस का तबादला, भूसरेड्डी ने संभाला रेरा के चेयरमैन का कार्यभार

Tue, 15 Aug 2023 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Aug 2023 12:14 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने सोमवार को देर रात को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें निदेशक पंचायती राज प्रमोद कुमार उपाध्याय को उप्र रेरा में सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Three IAS transferred late night, Bhoosreddy took over as RERA chairman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार ने सोमवार को देर रात को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें निदेशक पंचायती राज प्रमोद कुमार उपाध्याय को उप्र रेरा में सचिव बनाया गया है। इस पद पर तैनात रहे राजेश कुमार त्यागी को सरकार पिछले महीने ही अमरोहा का डीएम बनाया था। तभी से यह पद खाली था।

विज्ञापन


इनके अलावा कृषि उत्पादन शाखा में विशेष सचिव रहे शिव सहाय अवस्थी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। जबकि विशेष सचिव सिंचाई के पद पर तैनात रहे भूपेन्द्र सिंह चौधरी को निदेशक दिव्यांगजन कल्याण बनाया गया है।
विज्ञापन


उधर, उप्र भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के नवनियुक्त चेयरमैन संजय आर भूसरेड्डी और सदस्य डिंपल वर्मा ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर अध्यक्ष ने प्राधिकरण के सभी सदस्यों और अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक भी की। वहीं, सभी अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से अवांटित कार्यों और अब तक की उपलब्धियों से चेयरमैन को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन ने भी सदस्यों और अधिकारियों को आम जन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेरा का गठन आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए किया गया है, इसलिए जनता का काम प्राथमिकता पर होना चाहिए । उन्होंने कहा कि सभी लोग टीम वर्क से काम करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएगा। वहीं, डिम्मल वर्मा ने कहा कि रेरा जैसी संस्था का गठन सरकार ने किसी का उत्पीड़न करने के लिए नहीं किया है, बल्कि आवंटी और बिल्डर दोनों के बीच होने वाले विवादों को खत्म करके उचित रास्ता निकालने के लिए किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed